Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   cbse releases circular for jee main 2016

जेईई मेन: गलत क्वेश्चन पर दिए जाएंगे पूरे मार्क्स

Fri, 22 Apr 2016 04:51 PM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, कानपुर
ब्यूरो/अमरउजाला, कानपुर Updated Fri, 22 Apr 2016 04:51 PM IST
सार
Register For Event

  • गलत सवाल पेपर कोड जी से पूछे गए 
  • 16 मार्क्स के चार सवाल गलत 
  • जेईई मेन का रिजल्ट 27 अप्रैल को

विज्ञापन
cbse releases circular for jee main 2016
jee main - फोटो : demo pic

विस्तार

जॉइंट एंट्रेंस एग्जाम (जेईई) मेन 2016 में पूछे गए फिजिक्स, केमिस्ट्री और मैथमेटिक्स के गलत क्वेश्चन पर पूरे मार्क्स दिए जाएंगे। इसका सर्कुलर सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजूकेशन (सीबीएसई) ने गुरुवार को जारी कर दिया है। 

विज्ञापन


आईआईटी, एनआईटी, ट्रिपल आईटी, आईएसएम धनबाद और जीएफटी में एडमिशन के लिए प्रवेश परीक्षा 3 अप्रैल को कराई गई थी। पेपर कोड-जी से पूछे गए चार क्वेश्चन गलत थे जो चार-चार मार्क्स के (कुल 16 मार्क्स) थे।
विज्ञापन


अब सीबीएसई ने मामले का संज्ञान लिया और गलत सवाल पर सबको मार्क्स देने का फैसला किया। सीबीएसई का कहना है कि सामान्य मार्किंग से कॉमन मेरिट लिस्ट पर किसी तरह का असर नहीं पड़ेगा। इस बार दो लाख स्टूडेंटों को सफल घोषित किया जाना है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

जेईई मेन का ‌रिजल्ट आएगा 27 अप्रैल को

cbse releases circular for jee main 2016
गलत सवालों पर ‌मिलेंगे मार्क्स - फोटो : demo pic

- फिजिक्स का 35वां क्वेश्चन एंगुलर मोमेंटम था, जिसके दो आंसर निकल रहे थे। 
- माडर्न फिजिक्स का 41वां क्वेश्चन ट्रांजिस्टर का था, जिसके दो आंसर थे। आब्जेक्टिव क्वेश्चन में एक ही आंसर मान्य होता है।  
- मैथमेटिक्स में बाइनोमिनल का जो सवाल आया, उसका आंसर मैच नहीं कर रहा था। 17वां सवाल गलत माना गया। 
- केमिस्ट्री के 67वें नंबर का क्वेश्चन गलत बताया गया। इसमें स्टोचिमेट्री का जिक्र था लेकिन आंसर नहीं निकल सका। ये सारे सवाल गलत थे।

जेईई मेन का रिजल्ट 27 अप्रैल को आ जाएगा, फिर सिर्फ आईआईटी में एडमिशन की प्रवेश परीक्षा के ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू होंगे। यह प्रक्रिया 29 अप्रैल से 4 मई तक चलेगी। 

सीबीएसई ने जेईई मेन के अलग-अलग सेट के क्वेश्चन पेपर भी वेबसाइट www.jeemain.nic.in पर उपलब्ध करा दिए हैं। आंसर-कीज उपलब्ध है। इससे हल क्वेश्चन और आंसर का मिलान करके जेईई मेन में सेलेक्शन का आकलन किया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed