दिल्ली से सवारी लेकर जा रही एक वॉल्वो बस हाईवे किनारे खड़े डंपर से जा भिड़ी। शहर कोतवाली क्षेत्र में सफेदाबाद के पास शुक्रवार सुबह हुए इस हादसे में बस पर सवार दो बच्चों समेत पांच लोगों की मौत हो गई है।
2 of 5
दुर्घटना
- फोटो : amar ujala
हादसे में 30 लोग जख्मी हुए और इनमें से आठ की हालत गंभीर बनी हुई है। बस में कुल 35 लोग सवार थे। डीएम, एसपी ने जिला अस्पताल पहुंचकर पीड़ितों का हाल जाना और हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया है। पुलिस ने सभी मृतकों के शवों का पोस्टमार्टम करवाया है। बताया जा रहा है कि बस चालक को नींद आ आने से यह हादसा हुआ।
हादसे के बाद वॉल्वो के परखचे उड़ गए। जेसीबी से बस का दरवाजा तोड़ किसी तरह घायल यात्रियों को बाहर निकाला जा सका।
इस हादसे में मरने वालों में बस मालिक व चालक मुकेश सिंह (32) निवासी ग्राम आनंदी जनपद छपरा बिहार, सूरज (22) पुत्र उमेश प्रसाद निवासी ग्राम पानापुर थाना बदुराज जिला मुजफ्फरपुर बिहार, अंकिता यादव (18) पुत्री सुदामा यादव निवासी गोपालगंज बिहार, सगुप्ता खातून (7) पुत्री बसरूद्दीन व इरशाद अली (5) पुत्र बसरूद्दीन निवासी मोतिहारी बिहार शामिल हैं।
5 of 5
Accident
- फोटो : amar ujala
बस में सवार 30 यात्रियों में से आठ को नाजुक हालत में लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया है। एसपी वीपी श्रीवास्तव ने बताया कि डंपर सीज कर दिया गया है। मामले में अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।