{"_id":"618fade3042764085d248e1c","slug":"bsp-chief-mayawati-s-mother-passed-away","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: बसपा सुप्रीमो मायावती की माता का निधन, सीएम योगी सहित नेताओं ने जताया दुख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: बसपा सुप्रीमो मायावती की माता का निधन, सीएम योगी सहित नेताओं ने जताया दुख
Sat, 13 Nov 2021 07:01 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sat, 13 Nov 2021 07:01 PM IST
बसपा सुप्रीमो मायावती की माता का निधन हो गया है। वह 92 वर्ष की थीं और स्वास्थ्य खराब होने के कारण अस्पताल में भर्ती थीं।
विज्ञापन
मायावती
- फोटो : amar ujala
विस्तार
बहुजन समाज पार्टी की अध्यक्ष और यूपी की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती की माता का शनिवार को निधन हो गया।
विज्ञापन
पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव सतीश चंद्र मिश्रा की ओर से जारी शोक संदेश में कहा गया है कि अति-दुःख के साथ यह सूचित किया जाता है कि बीएसपी की राष्ट्रीय अध्यक्ष, पूर्व सांसद व यूपी की पूर्व मुख्यमंत्री बहन मायावती की पूज्य माता रामरती का लगभग 92 वर्ष की उम्र में आज हॉस्पिटल में हृदय गति रुकने से स्वर्गवास हो गया है।
कुदरत सभी को इस दुःख को सहन करने की शक्ति दे। उनका अंतिम संस्कार मायावती के दिल्ली पहुंचने व परिवार के एकत्र होने पर रविवार को किया जाएगा।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी उनके निधन पर दुख जताया है। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री एवं बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती की पूज्य माताजी रामरती का निधन अत्यंत दुःखद है। प्रभु श्री राम दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्री चरणों में स्थान व शोकाकुल परिजनों को यह अथाह दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें।
विज्ञापन
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने ट्वीट कर कहा कि बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उप्र की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती की माता जी रामरती के निधन का दुखद समाचार मिला। ईश्वर उन्हें श्रीचरणों में स्थान दें एवं इस दुख की घड़ी में परिजनों को कष्ट सहने का साहस दें।
विज्ञापन