{"_id":"6880d487033787ada40075f8","slug":"brigedier-got-gaurd-honor-lucknow-news-c-13-1-lko1068-1305369-2025-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: सैन्य प्रशिक्षण शिविर के दौरे पर पहुंचे बिग्रेडियर पुनीत श्रीवास्तव, मिला गार्ड ऑफ ऑनर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: सैन्य प्रशिक्षण शिविर के दौरे पर पहुंचे बिग्रेडियर पुनीत श्रीवास्तव, मिला गार्ड ऑफ ऑनर
विज्ञापन
सैन्य प्रशिक्षण शिविर के दौरे पर पहुंचे बिग्रेडियर पुनीत श्रीवास्तव, मिला गार्ड ऑफ ऑनर
माई सिटी रिपोर्टर
लखनऊ। एनसीसी लखनऊ ग्रुप मुख्यालय के ग्रुप कमांडर ब्रिगेडियर पुनीत श्रीवास्तव ने बुधवार को 63 यूपी बटालियन एनसीसी यूनिट की ओर से आयोजित संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर(सीएटीसी) का दौरा किया। यह शिविर छावनी स्थित 2 सैन्य प्रशिक्षण बटालियन एएमसी सेंटर एवं कॉलेज में बीते 14 जुलाई को शुरू किया गया था, जिसका समापन बुधवार को हुआ। इस अवसर पर ग्रुप कमांडर ने शिविर और प्रशिक्षण सुविधाओं का निरीक्षण किया।
ब्रिगेडियर पुनीत श्रीवास्तव का कैंप कमांडेंट एवं 63 यूपी बटालियन एनसीसी यूनिट के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल आरपी सिंह ने गर्मजोशी से स्वागत किया। साथ ही कैडेटों की ओर से उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया गया। इस दौरान कैंप कमांडेंट द्वारा ब्रिगेडियर पुनीत श्रीवास्तव को सीएटीसी और थल सैनिक कैंप(टीएससी) की प्रशिक्षण गतिविधियों के बारे में जानकारी दी गई। ब्रिगेडियर पुनीत श्रीवास्तव ने शिविर में प्रशिक्षण और अनुशासन के उच्च मानकों की सराहना की। यूनिट की प्रशिक्षण गतिविधियों का भी मूल्यांकन किया। कैडेटों के अनुशासन का अवलोकन किया और उनसे बातचीत भी की। उन्होंने कैडेटों में नेतृत्व क्षमता और ज़िम्मेदारी की भावना विकसित करने के यूनिट के प्रयासों की भी सराहना की।