{"_id":"5db99c708ebc3e93c02b246d","slug":"begampura-express-escaped-from-an-accident-in-malihabad","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"तेज रफ्तार बेगमपुरा एक्सप्रेस के पहिए का स्प्रिंग टूटा, बड़ा हादसा होने से बचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेज रफ्तार बेगमपुरा एक्सप्रेस के पहिए का स्प्रिंग टूटा, बड़ा हादसा होने से बचा
Wed, 30 Oct 2019 10:56 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Wed, 30 Oct 2019 10:56 PM IST
विज्ञापन
बेगमपुरा एक्सप्रेस।
- फोटो : amar ujala
वाराणसी से जम्मू जा रही तेज रफ्तार बेगमपुरा एक्सप्रेस की एक जनरल बोगी के पहिए का स्प्रिंग बुधवार शाम मलिहाबाद में अचानक टूट गया। इससे 110 की स्पीड में चल रही ट्रेन अचानक रुक गई और कुछ यात्री मामूली रूप से चोटिल हो गए। इस हादसे के पीछे बोगी में क्षमता से अधिक यात्रियों के होने की बात सामने आ रही है। गनीमत रही कि स्प्रिंग टूटने से ट्रेन पटरी से नहीं उतरी।
विज्ञापन
गाड़ी संख्या 12237 वाराणसी जम्मूतवी बेगमपुरा एक्सप्रेस बुधवार शाम चारबाग रेलवे स्टेशन से रवाना होने के बाद शाम करीब सात बजे जैसे ही मलिहाबाद के दिलावरनगर पहुंची जनरल बोगी से तेज आवाजें आने लगीं और एक झटके से ट्रेन रुक गई। इससे यात्रियों में में हड़कंप मच गया। यात्री जब ट्रेन से उतरे तो पूरा मामला समझ में आया।
विज्ञापन
घटना की सूचना पर मुरादाबाद व लखनऊ रेल मंडल की टीमें मौके पर भेजी गईं। मुरादाबाद की टीम रात 8:30 बजे मौके पर पहुंची और मेंटीनेंस का काम शुरू किया। इसके बाद ट्रेन की जनरल बोगी को हटाकर उसके यात्रियों को स्लीपर में शिफ्ट किया गया और रात करीब दस बजे ट्रेन जम्मू के लिए रवाना हुई।
विज्ञापन
हादसे पर उत्तर रेलवे के डीआरएम संजय त्रिपाठी ने कहा कि मामला मुरादाबाद मंडल का है, इसलिए जांच वहीं से होगी। ऐहतियात व यात्रियों की सुविधा के लिए लखनऊ मंडल की ओर से टीम भेजी गई थी।
इन ट्रेनों का संचालन हुआ प्रभावित
इस हादसे की वजह से लखनऊ से मुरादाबाद रूट पर जाने वाली फैजाबाद दिल्ली एक्सप्रेस, हिमगिरी एक्सप्रेस, श्रमजीवी एक्सप्रेस, काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनों का संचालन बाधित हुआ। इन ट्रेनों को चारबाग, उतरेटिया और आलमनगर रेलवे स्टेशनों पर रोका गया।