Ayodhya: अयोध्या के राजघाट में हो रहे महायज्ञ में अज्ञात कारणों से लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी
Ayodhya Fire: अयोध्या के राजघाट में हो रहे महायज्ञ में अज्ञात कारणों से अचानक आग लग गई। घटना से अफरा-तफरी मच गई। कुछ देर बाद आग पर काबू पा लिया गया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अयोध्या के राजघाट में आयोजित श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ में शनिवार को अज्ञात कारणों से भीषण आग लग गई जिससे अफरा-तफरी मच गई। बताया जा रहा है कि यज्ञ में नारियल फटने से चिंगारी निकली और आग लग गई। गनीमत रही कि घटना से कुछ ही मिनट पहले करीब 4500 श्रद्धालु यज्ञ में पूर्णाहुति देकर बाहर निकल चुके थे, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था।
श्री लक्ष्मीनारायण महायज्ञ, स्वामी जी महाराज के द्वारा परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह की अध्यक्षता में कराया जा रहा था तभी हादसा हो गया। मौके पर दमकल की चार गाड़ियों ने आग पर काबू पा लिया। अधिकारियों ने मौके का निरीक्षण किया और हालात का जायजा लिया। कोई जनहानि नहीं हुई है।
जिलाधिकारी निखिल टीकाराम फुंडे ने बताया कि सूचना मिलते ही तत्काल कार्रवाई करते हुए आग पर काबू पा लिया गया। घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है। यज्ञ मंडप की आग पास की गोशाला तक पहुंच गई थी, लेकिन समय रहते गायों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।
वहीं, एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने बताया कि दमकल की गाड़ियां समय पर पहुंच गई थीं, जिससे स्थिति को जल्द नियंत्रित कर लिया गया। किसी प्रकार की जनहानि की कोई सूचना नहीं है।
अखिलेश यादव बोले- प्रशासन की कमी
अयोध्या में यज्ञ के बाद लगी आग सही प्रबंधन-प्रशासन की कमी को दर्शाती है। आशा है सब सुरक्षित होंगे। इस बात की जांच हो कि इस यज्ञ की व्यवस्था के पीछे जो आर्थिक और मानवीय स्रोत लगे थे, उनके पीछे कौन था। जनता में फैली ये बात बेहद निंदनीय है कि इस यज्ञ के नाम पर मंत्री जी से संबंधित विभाग से विभागीय स्तर पर बड़ी वसूली हुई और पैसे बचाने के चक्कर में विशेषज्ञों की देखरेख के बिना ही ये आयोजन हुआ।
अयोध्या में यज्ञ के बाद लगी आग सही प्रबंधन-प्रशासन की कमी को दर्शाती है। आशा है सब सुरक्षित होंगे।
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) March 28, 2026
इस बात की जाँच हो कि इस यज्ञ की व्यवस्था के पीछे जो आर्थिक और मानवीय स्रोत लगे थे, उनके पीछे कौन था। जनता में फैली ये बात बेहद निंदनीय है कि इस यज्ञ के नाम पर मंत्री जी से संबंधित… pic.twitter.com/EcbEJnxk9Y
जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने किया घटनास्थल का निरीक्षण, दिया बयान
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.