{"_id":"6a87697b8a4ba57cd70eaca9","slug":"aadhaar-work-stalled-due-to-server-sluggishness-lucknow-news-c-13-lko1096-1884060-2026-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: सर्वर की सुस्ती से अटका आधार का काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: सर्वर की सुस्ती से अटका आधार का काम
Fri, 21 Aug 2026 02:24 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Fri, 21 Aug 2026 02:24 AM IST
विज्ञापन
महिंगवा के प्राथमिक विद्यालय में लगे आधार शिविर में अपनी बारी का इंतजार करते आवेदक।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बख्शी का तालाब। महिंगवा के प्राथमिक विद्यालय में लगे तीन दिवसीय शिविर के अंतिम दिन बृहस्पतिवार को भी सर्वर की सुस्ती आधार संशोधन और नए बनाने के कार्य में बाधा बनी। कई घंटे कार्य ठप रहा। सिर्फ 14 आवेदकों की आधार संबंधी समस्या का समाधान ही किया जा सका। कई आवेदकों को मायूस लौटना पड़ा।
शिविर के पहले दिन बिजली कटौती आधार के कार्य में बाधा बनी थी। दूसरे दिन सर्वर की समस्या ने करीब दो घंटे तक परेशान किया। हालांकि 22 आवेदकों के आधार की दिक्कत दूर की गई थी। बृहस्पतिवार को शिविर शुरू होने के समय से ही सर्वर की चाल सुस्त हो गई। दोपहर दो बजे तक तीन बार सर्वर की समस्या हुई। इस वजह से आवेदकों के आधार नहीं बन सके। इसके बाद सर्वर सही हुआ तो आवेदकों को राहत मिली। ऑपरेटर संजीव कुमार गिरी ने बताया कि बुधवार को पांच बच्चों के नए आधार कार्ड बनाए गए हैं। नौ आवेदकों के आधार को संशोधित किया गया। सर्वर की वजह से काम प्रभावित हुआ था।