Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Local ›   अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत 

अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत 

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Thu, 01 Oct 2020 10:38 PM IST
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि बादलपुर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम धूममानिकपुर निवासी दिनेश कुमार तोमर (48) पुत्र खेमचंद  कूडीखेडा रोड पर स्थित वेयर हाउस में नौकरी करता था।  बुद्धवार रात में ड्यूटी खत्म होने के बाद बाइक पर सवार होकर घर जा रहा था।  जी टी रोड पर गाँव धूममानिकपुर के पास पहुंचा तो अज्ञात वाहन ने पीछे से बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर मारने के बाद चालक वाहन को लेकर भाग गया। जिससे दिनेश कुमार गंभीर रुप से घायल हो गया। राहगीरों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने घायल को दादरी के निजी अस्पताल पहुंचाया। जहां पर डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया।  पुलिस ने घटना की सूचना परिजनों को दी।  शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया । पुलिस ने अज्ञात वाहन की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
-------------
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed