Live
एमएलसी चुनाव: चैलेंज वोट की गणना का अंतिम दौर, कुछ ही देर में प्रथम चरण का जारी होगा परिणाम
{"_id":"6ae018ea91d0512c65064e0d","slug":"up-counting-of-votes-for-agra-legislative-council-seats-live-2026-10-27","type":"live","status":"publish","title_hn":"एमएलसी चुनाव: चैलेंज वोट की गणना का अंतिम दौर, कुछ ही देर में प्रथम चरण का जारी होगा परिणाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Tue, 27 Oct 2026 05:59 PM IST
Dhirendra Singh
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Tue, 27 Oct 2026 05:59 PM IST
खास बातें
Register For Event
आगरा के नवीन गल्लामंडी में विधान परिषद सीटों के लिए मतगणना चल रही है। परिणाम देर शाम तक आने की उम्मीद है। मतगणना से जुड़ा पल-पल का अपडेट यहां पढ़ें।
विज्ञापन
एमएलसी चुनाव
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
लाइव अपडेट
04:26 PM, 27-Oct-2026
अखिलेश यादव का एक्स पोस्ट वायरल, चुनाव आयोग से की ये मांग
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आगरा खंड शिक्षक एमएलसी चुनाव की मतगणना में धांधली का आरोप लगाते हुए चुनाव आयोग से निष्पक्ष मतगणना सुनिश्चित करने की मांग की है। उन्होंने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर जारी एक बयान में कहा कि सपा प्रत्याशी मतगणना में आगे चल रहे थे, लेकिन प्रशासन द्वारा मतगणना रोके जाने की सूचना है। अखिलेश यादव ने एक्स कर लिखा है कि 'आगरा खंड शिक्षक एमएलसी चुनाव में सपा प्रत्याशी आगे चल रहे हैं। अब प्रशासन द्वारा काउंटिंग रोके जाने की सूचना है। चुनाव आयोग संज्ञान ले, निष्पक्ष मतगणना सुनिश्चित हो।'04:18 PM, 27-Oct-2026
चैलेंज वोटों की गिनती के कारण मतगणना की रफ्तार धीमी
एमएलसी चुनाव में पहले चरण के मतों की गिनती पूरी हो चुकी है। फिलहाल चैलेंज मतों की गणना की जा रही है। इसके बाद पहले चरण का रुझान सामने आने की उम्मीद है। चैलेंज वोटों की गिनती एक-एक करके किए जाने के कारण मतगणना की रफ्तार धीमी हो गई है। सभी चैलेंज वोटों की गिनती पूरी होने के बाद ही पहला राउंड पूरा माना जाएगा।
विज्ञापन
03:24 PM, 27-Oct-2026
एमएलसी चुनाव की मतगणना में धांधली का आरोप
आगरा में शिक्षक एमएलसी चुनाव की मतगणना में धांधली का आरोप। सपा प्रत्याशी डॉ. आकाश अग्रवाल ने दावा किया कि मतगणना करीब आधे घंटे से रुकी हुई है। उन्होंने निष्पक्ष मतगणना कराने की मांग उठाई।02:28 PM, 27-Oct-2026
सपा प्रत्याशी डॉ. आकाश अग्रवाल ने दी बड़ी जानकारी
आगरा शिक्षक एमएलसी चुनाव की पहले राउंड की मतगणना पूरी हो गई है। सपा प्रत्याशी डॉ. आकाश अग्रवाल ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि वो अभी लगभग एक हजार वोटों से आगे चल रहे हैं।01:49 PM, 27-Oct-2026
सपा के दावे पर कमिश्नर की सफाई, आरओ-एआरओ टेबल पर मौजूदगी का दावा
आगरा खंड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र की मतगणना के दौरान समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी शशांक यादव उर्फ सीटू को मतगणना केंद्र में प्रवेश न दिए जाने की शिकायत के बाद मामला गरमा गया है। समाजवादी पार्टी ने चुनाव आयोग से इस मामले में संज्ञान लेने और निष्पक्ष मतगणना सुनिश्चित करने की अपील की थी।इस शिकायत के जवाब में, डिविजनल कमिश्नर, आगरा ने स्पष्ट किया है कि समाजवादी पार्टी के स्नातक प्रत्याशी शशांक यादव उर्फ सीटू मतगणना प्रारंभ के समय से ही मतगणना स्थल पर मौजूद हैं। उन्होंने इस ट्वीट को भ्रामक और तथ्यहीन बताते हुए कहा कि प्रत्याशी आरओ/एआरओ टेबल पर स्वयं उपस्थित हैं। इस संबंध में साक्ष्य के तौर पर फोटो भी संलग्न किए गए हैं। यह जानकारी सहायक रिटर्निंग अफसर/जिलाधिकारी मथुरा, चंद्र प्रकाश सिंह द्वारा दी गई है।
12:40 PM, 27-Oct-2026
आगरा नवीन गल्ला मंडी में शिक्षक एमएलसी चुनाव की मतगणना शुरू, जल्द आएगा पहला रुझान
आगरा नवीन गल्ला मंडी में वोटों की गिनती शुरू हो गई है। यहां शिक्षक चुनाव के वोटों की गिनती की जा रही है। अधिकारियों ने बताया कि कुछ ही देर में पहला रुझान जारी कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
12:10 PM, 27-Oct-2026
बंडल बनने के बाद होगी वोटों की गिनती
आगरा की नवीन गल्ला मंडी में शिक्षक और स्नातक एमएलसी चुनाव की मतगणना जारी है। मतपेटियों से मतपत्र निकालकर उनके बंडल बनाए जा रहे हैं, जिसके बाद मतों की गिनती की प्रक्रिया आगे बढ़ेगी।11:19 AM, 27-Oct-2026
अधिकारियों ने संभाला मोर्चा
आगरा के नवीन गल्ला मंडी पर मतगणना के दौरान हंगामा हो गया। सपा कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि उन्हें जबरन मतगणना स्थल से दूर किया जा रहा है। हंगामे की सूचना पर पुलिस और अधिकारी अलर्ट हो गए।10:38 AM, 27-Oct-2026
स्ट्रांग रूम से निकलीं मतपेटियां
एमएलसी चुनाव 2026 की मतगणना में स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के बूथ 1 से 68 तक मतपत्रों के 100-100 के बंच बनाने की प्रक्रिया जारी है, जबकि शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के बूथ 1 से 58 तक की मतपेटियां स्ट्रांग रूम से निकालकर बंच बनाए जा रहे हैं। प्रशासन के अनुसार, पहला रुझान दोपहर करीब 12 बजे तक आने का अनुमान है।10:19 AM, 27-Oct-2026