फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Live

Rajasthan Assembly : समान नागरिक संहिता बिल पेश; विधानसभा अनिश्चितकाल के लिए स्थगित

Fri, 21 Aug 2026 02:33 PM IST
प्रतीक पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: प्रतीक पांडेय Updated Fri, 21 Aug 2026 02:33 PM IST
खास बातें
Register For Event

Rajasthan Assembly Live Updates: राजस्थान विधानसभा के मानसून सत्र में कांग्रेस विधायकों ने जोरहार हंगामा किया। दो बार सदन की कार्यवाही स्थगित भी करनी पड़ी। स्पीकर वासुदेव देवनानी ने अपने कमरे में कांग्रेस के नेताओं बुलाकर गतिरोध दूर करने की कोशिश की। इसके बाद भी बात नहीं बनी। अंत में कांग्रेस विधायकों ने सदन से वॉकआउट कर दिया। इन सब के बीच पटल पर यूसीसी बिल को रखा गया। 

विज्ञापन
rajasthan assembly monsoon session live rvat vehicle tax important notifications
राजस्थान विधानसभा के सत्र में यूसीसी बिल पेश हुआ - फोटो : अमर उजाला

लाइव अपडेट

01:36 PM, 21-Aug-2026

कांग्रेस का कदम गलत

संसदीय कार्यमंत्री जोगाराम पटेल ने कांग्रेस के कदम को गलत बताया - फोटो : अमर उजाला
संसदीय कार्यमंत्री जोगाराम पटेल ने कहा कि कांग्रेस विधायकों को सदन में मुद्दों पर चर्चा करना चाहिए लेकिन उन्होंने ये काम नहीं किया है। सदन में चर्चा न करके कांग्रेस के लोग बाहर चले गए। जोगाराम पटेल के बाद स्पीकर देवनानी ने सदन में प्रवेश को लेकर व्यवस्था दी।  इसके बाद सदन की कार्यवाही अनिश्चित काल के लिए स्थगित कर दी गई। 
 
01:30 PM, 21-Aug-2026

विधानसभा में समान नागरिक संहिता ( यूसीसी) बिल पेश

विधानसभा में समान नागरिक संहिता ( यूसीसी) बिल पेश किया गया। पटल पर संसदीय कार्य और कानून मंत्री जोगाराम पटेल ने इस बिल को रखा। अब इस बिल पर बहस होगी। 
 
विज्ञापन
01:10 PM, 21-Aug-2026

कांग्रेस ने सदन से वॉकआउट किया

विधानसभा में सीजेपी कार्यकर्ताओं को पीटने के मुद्दे पर हंगामा हो रहा है। कांग्रेस विधायक इस मुद्दे पर नारे बाजी कर रहे हैं। कांग्रेस ने सदन से वॉकआउट किया
12:30 PM, 21-Aug-2026

विधायक मनोज नागली ने किसानों को सही मुआवजा नहीं मिलने का मुद्दा उठाया

नागली विधायक मनोज नागली ने विधानसभा परिसर में बातचीत के दौरान अपने क्षेत्र के किसानों की मांगों का अपहरण करने का आरोप लगाया। बातचीत में मनोज नागली ने कहा कि यमुना जल समझौते के नाम पर जिस तरीके से किसानों की जमीनों को लिया जा रहा है। वो ठीक नहीं है। किसानों को कोई भी तय मुआवजा नहीं मिल रहा है। यह किसानों के साथ धोखा है। सरकार पहले प्रोजेक्ट तय करें।
12:24 PM, 21-Aug-2026

प्रतिपक्ष का हंगामा जारी

सदन में दुबारा कार्यवाही शुरू होने के बाद भी प्रतिपक्ष का हंगामा जारी रहा । कांग्रेस विधायक वेल में नारेबाजी करते रहे । इसके बाद स्पीकर ने 12:15 पर सदन की कार्यवाही दोपहर 1 बजे तक स्थगित कर दी ।
12:22 PM, 21-Aug-2026

जयपुर में सीजेपी कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट पर दिपके का आरोप

                                                 
                

                                                 
                                                        
विज्ञापन
विज्ञापन
12:21 PM, 21-Aug-2026

युवाओं और छात्रों में गुस्सा है-सचिन पायलट

                                                 
                

                                                 
                                                        
12:17 PM, 21-Aug-2026

Cjp  के समर्थकों के साथ बगरू में धक्का मुक्की होने पर बोले बीएपी विधायक थावरचंद?

Cjp  के समर्थकों के साथ जयपुर के बगरू में धक्का मुक्की हुई। इस पर बीएपी विधायक थावरचंद ने कहा कि यह सरकार स्कूलों की बदहाली को छुपाना चाहती है।स्कूली व्यवस्था पूरी तरीके से ठप हो चुकी है।स्कूल के पास, ना बैठने को, भवन है ना ही बच्चों को पढ़ाने के लिए कोई संसाधन। यह सरकार पहले मीडिया से हालात छुपाना चाहती थी।अब यह सरकार अपने लोगों के माध्यम से बातों को उठने ही नहीं देना चाहती। यह सरकार छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है।
12:11 PM, 21-Aug-2026

युवाओं की मांग रिक्त पदों पर आरपीएससी परीक्षा कराए

राजस्थान विधानसभा के बाहर युवा पहुंचे। उन्होंने मांग रखी कि रिक्त पदों पर आरपीएससी  परीक्षा कराए और पदों को भरे। युवाओं का कहना है कि नियुक्ति को आगे टाल दिया जा रहा है। विधायक इस मुद्दे को सदन में उठाएं।
12:05 PM, 21-Aug-2026

स्पीकर देवनानी के चेम्बर में बैठक हुई

राजस्थान विधानसभा में गतिरोध टालने के प्रयास किए गए। स्पीकर देवनानी के चेम्बर में बैठक हुई। इसमें  नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने मुद्दे उठाए। स्पीकर से बातचीत के बाद सहमती बनी। अब जूली सदन में अपनी बात रखेंगे।
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed