फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

राजस्थान निकाय चुनाव : 162 निकायों में हुआ 72.9 फीसदी मतदान; जयपुर ग्रामीण में पड़े 87.7 फीसदी वोट

Wed, 09 Sep 2026 07:42 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: आशुतोष प्रताप सिंह Updated Wed, 09 Sep 2026 07:42 PM IST
खास बातें
Register For Event

राजस्थान 162 निकायों में मतदान हो चुका है। इन निकायों में करीब 72 फीसदी मतदान हुआ है। वहीं जयपुर जिले के निकायों में करीब  87.7 फीसदी वोट पड़े हैं। 

विज्ञापन
Rajasthan Civic Election Voting Live First Phase Vote Percentage Updates
राजस्थान निकाय चुनाव 2026 - फोटो : अमर उजाला

लाइव अपडेट

05:06 PM, 09-Sep-2026

डीग की सीकरी नगरपालिका में सबसे ज्यादा 86.25 फीसदी मतदान

राजस्थान में नगर निकाय चुनाव के पहले चरण में मतदान लगातार जारी है। दोपहर 3 बजे तक प्रदेश में 57,52,280 मतदाताओं में से 36,55,311 मतदाता वोट डाल चुके हैं। इस तरह अब तक 63.55 फीसदी मतदान दर्ज किया गया है। तीन बजे तक आए आंकड़ों से मतदान का एक खास ट्रेंड सामने आया है। छोटे शहरों और कस्बों की नगर पालिकाओं में मतदान की रफ्तार तेज है, जबकि बड़े नगर निगमों में मतदाता अपेक्षाकृत कम संख्या में बूथ तक पहुंचे हैं। डीग जिले की सीकरी नगरपालिका में सबसे ज्यादा 86.25 फीसदी मतदान हुआ। धौलपुर की सैंपऊ नगरपालिका में 86.18 फीसदी और डीग की पहाड़ी नगरपालिका में 86.03 फीसदी वोट पड़े। प्रतापगढ़ की अरनोद नगरपालिका में 83.99 फीसदी और जोधपुर की बालेसर सत्ता नगरपालिका में 82.04 फीसदी मतदान दर्ज हुआ।

बड़े नगर निगमों में मतदान की रफ्तार धीमी
इसके उलट बड़े नगर निगमों में मतदान प्रतिशत राज्य के औसत से नीचे रहा। भीलवाड़ा नगर निगम में 49.44 फीसदी मतदान हुआ, जो प्रदेश में सबसे कम है। अलवर नगर निगम में 52.35 फीसदी, बीकानेर नगर निगम में 56.76 फीसदी और भरतपुर नगर निगम में 58.19 फीसदी मतदान दर्ज किया गया। यानी चारों नगर निगमों में मतदान राज्य के 63.55 फीसदी औसत से कम रहा।

 

03:46 PM, 09-Sep-2026

नागौर में 72.12 फीसदी हुआ मतदान

नगर निकाय चुनाव 2026 में  दोपहर 3 बजे तक मतदान

बूंदी में मतदान की स्थिति

बूंदी नगर परिषद: 57.46%
देई नगर पालिका: 68.13%
इंद्रगढ़ नगर पालिका: 73.99%
केशवरायपाटन नगर पालिका: 67.35%
चारों निकायों में कुल मतदान: 60.49%

 बांसवाड़ा में दोपहर 3 बजे तक 54.03 % मतदान
 
डूंगरपुर में  52. 61% मतदान

नगर परिषद नागौर -72.12%

नगरपालिका मूण्डवा- 67.12%

नगरपालिका कुचेरा-66.77%

नगरपालिका बासनी-62.73%

नगरपालिका जायल-71.31%

सिरोही  निकाय चुनाव -2026 
आबूरोड = 61.72%
शिवगंज = 61.20%
मंडार     = 71.05


 
विज्ञापन
03:43 PM, 09-Sep-2026

नसीराबाद नगर पालिका में मतदान 67.94 फीसदी के पार

अजमेर के नगरीय निकाय में मतदान

प्रथम चरण में अभी तक मतदान एवं मतदान प्रतिशत 

* केकड़ी नगर पालिका -
वोटिंग 17877 एवं 49.90 प्रतिशत मतदान 

* नसीराबाद नगर पालिका - वोटिंग 4643 एवं 67.94 प्रतिशत मतदान

* सावर नगर पालिका - वोटिंग 5267 एवं 58.70 प्रतिशत मतदान 

* टांटोटी नगर पालिका - वोटिंग 3437 एवं 58.73 प्रतिशत मतदान

* पीसांगन नगर पालिका - वोटिंग 7961 एवं 56.47 प्रतिशत मतदान 

* सरवाड़ नगर पालिका - वोटिंग 9542 एवं 58.42 प्रतिशत मतदान 

* कुल मतदान - वोटिंग 48727 एवं 55.42 औसत मतदान प्रतिशत
03:03 PM, 09-Sep-2026

छोटे कस्बों में मतदान की रफ्तार तेज

राजस्थान निकाय चुनाव में छोटे कस्बों में मतदान की रफ्तार तेज रही। कुछ निकायों में वोटिंग 80 फीसदी पार पहुंची, जबकि बड़े शहरों में मतदान अपेक्षाकृत धीमा रहा।

02:38 PM, 09-Sep-2026

 बांसवाड़ा में बूथ पर फर्जी अधिकारी बन चला रहा था धौंस, पुलिस ने धर दबोचा

बांसवाड़ा नगर परिषद चुनाव के दौरान स्वयं को मतदान केंद्र के भीतर चुनाव अधिकारी बताकर धौंस जमा रहे एक शातिर व्यक्ति को पुलिस ने धर दबोचा। राजतालाब थानाधिकारी श्यामसिंह ने बताया कि वार्ड संख्या 40 के लिए राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, खांटवाड़ा में मतदान केंद्र बनाया गया है। इस मतदान केंद्र पर सरगड़ावाड़ा निवासी हसीम खान पिता शरीफ खान चुनाव अधिकारी का बैज लगाकर घूम रहा था। वो मतदान केंद्र पर धौंस जमा रहा था। इसी सूचना मिलने पर राजतालाब थाने से पुलिस पहुंची। थानाधिकारी ने उक्त फर्जी व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ की। 
02:13 PM, 09-Sep-2026

नागौर में पथराव

नागौर नगर परिषद वार्ड 51 में पथराव हुआ है। मौके पर भारी पुलिस जाब्ता तैनात है। यहां पर दो पक्षों में आमने-सामने भिड़ंत हुई है। नागौर के खतरीपुरा स्थित राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय भाग संख्या 5 में वार्ड 49, 50, 51 में मतदान के दौरान पथराव हुआ है। नागौर पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
01:34 PM, 09-Sep-2026

भीलवाड़ा में 36.67 फीसदी तो झालावाड़ के डग में 59.61 फीसदी हुआ मतदान

नगर निगम भीलवाड़ा में दोपहर एक बजे तक  36.67 फीसदी मतदान हो चुका है। वहीं नगर पालिका बीगोद में कुल मतदान  67.53 फीसदी हुआ है।  नगरीय निकाय आम चुनाव के तहत झालावाड़ के चार नगरीय निकायों में दोपहर एक बजे तक 50.05 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। कुल 1,17,999 मतदाताओं में से 59,055 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर चुके हैं। मतदान प्रतिशत में डग सबसे आगे है। यहां एक बजे तक 59.61% मतदान हुआ। इसके बाद भवानीमंडी 53.01%, झालरापाटन 50.67% और झालावाड़ नगर परिषद 45.15% मतदान के साथ रहा। सुबह 10 बजे तक जिले में 22.19 प्रतिशत मतदान हुआ था, जो अगले तीन घंटे में बढ़कर 50.05 प्रतिशत पहुंच गया। राजस्थान में नगरीय निकाय चुनाव 2026 का प्रथम चरण 9 सितंबर को आयोजित किया जा रहा है।
01:32 PM, 09-Sep-2026

दोपहर एक बजे तक नागौर में 59.15 फीसदी हुआ मतदान

दोपहर एक बजे तक का मतदान प्रतिशत 

 नागौर
नगर परिषद नागौर -59.15%

नगरपालिका मूण्डवा- 55.12%

नगरपालिका कुचेरा-55.60%

नगरपालिका बासनी-55.57%

नगरपालिका जायल-57.08%

डीडवाना-कुचामन

नगर परिषद डीडवाना-51.49%

नगर परिषद कुचामन- 51.22%

नगर पालिका लाडनूं- 41.85%

नगर पालिका बोरावड-60.66%
01:18 PM, 09-Sep-2026

बाड़मेर में वार्ड संख्या 13 के बूथ पर जबरदस्त हंगामा , पुलिस ने भीड़ को खदेड़ा

नगर निकाय चुनाव को लेकर मतदान प्रक्रिया चल रही है बाड़मेर शहर के वार्ड संख्या 13 के मतदान बूथ के आगे हंगामा हुआ। कांग्रेस का आरोप है कि प्रत्याशी द्वारा बूथ के अंदर मोबाइल का उपयोग किया गया। कांग्रेस नेता का आरोप है कि भाजपा प्रत्याशी कैलाश कोटडिया   द्वारा उसे देख लेने की धमकी दी गई है।घटना के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। विवाद को बढ़ता देख पुलिस के आलाधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने भीड़ को मौके से हटकर मामले को शांत करवाया।  कांग्रेस प्रत्याशी जितेंद्र जैन ने बताया कि हम लोग बैठे थे। इस दौरान भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में पहुंचकर देख लेने धमकियां दी। 
वहीं भाजपा प्रत्याशी कैलाश कोटडिया ने बताया कि हम लोग तो बूथ के अंदर बैठे थे। कोई बड़ा मामला नहीं है। उन्होंने मोबाइल अंदर ले जाने की बात से इनकार किया है। उन्होंने भी सभी से शांतिपूर्ण तरीके से मतदान करने की अपील की। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नितेश आर्य ने  बताया कि दोनों पक्ष एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगा रहे हैं। 
12:28 PM, 09-Sep-2026

फर्जी मतदान को लेकर हंगामा


भीलवाड़ा: नगर निकाय चुनाव के दौरान भीलवाड़ा के वार्ड 22 में फर्जी मतदान को लेकर हंगामा हो गया। दो मतदाताओं ने आरोप लगाया कि जब वे अपना वोट डालने मतदान केंद्र पहुंचे तो उनके नाम पर पहले ही किसी अन्य व्यक्ति द्वारा मतदान किया जा चुका था।

जानकारी के अनुसार, वीरेंद्र पंडित जब अपना वोट डालने पहुंचे तो उन्हें पता चला कि उनके नाम पर अशोक नाम के किसी व्यक्ति ने पहले ही फर्जी तरीके से वोट डाल दिया है। इसी तरह सुशीला देवी के मतदान केंद्र पहुंचने पर उन्हें भी जानकारी मिली कि उनके नाम पर कोई अन्य महिला पहले ही वोट डालकर जा चुकी है।

दोनों मामलों के सामने आने के बाद मतदान केंद्र पर हंगामे की स्थिति बन गई। फर्जी मतदान के आरोपों को लेकर मौके पर मौजूद लोगों ने विरोध जताया। मामले को लेकर मतदान केंद्र पर प्रशासनिक अधिकारियों की निगरानी में स्थिति संभालने की कोशिश की गई।

Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed