Live
बिहार बाढ़: मुंगेर में गंगा का जलस्तर बढ़ा, कई गांवों में घुसा पानी, एनडीआरएफ की नौ टीमें तैनात
{"_id":"6a8facf3a9fd6ccf640c2246","slug":"bihar-flood-alert-live-flash-flood-in-gandak-river-latest-update-2026-08-27","type":"live","status":"publish","title_hn":"बिहार बाढ़: मुंगेर में गंगा का जलस्तर बढ़ा, कई गांवों में घुसा पानी, एनडीआरएफ की नौ टीमें तैनात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Thu, 27 Aug 2026 03:29 PM IST
प्रतीक पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: प्रतीक पांडेय
Updated Thu, 27 Aug 2026 03:29 PM IST
खास बातें
Register For Event
बिहार में बाढ़ के खतरे को देखते हुए मुजफ्फरपुर में गंडक नदी के जलस्तर पर प्रशासन की नजर है। एनडीआरएफ की नौ टीमें बाढ़ के हालात को देखते हुए तैनात की गई हैं। मुंगेर में गंगा का जलस्तर बढ़ गया है। कई गांवों में पानी घुस चुका है। वहीं कुतलुपुर में कटावरोधी कार्य शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन
बिहार में बाढ़ का खतरा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइव अपडेट
03:26 PM, 27-Aug-2026
मुख्यमंत्री ने गंडक नदी एवं सीमावर्ती बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया हवाई सर्वेक्षण
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने नेपाल में आए सैलाब के मद्देनजर सोनपुर से वाल्मीकिनगर तक गंडक नदी का हवाई सर्वेक्षण किया। वाल्मीकिनगर बैराज का अपस्ट्रीम एवं डाउनस्ट्रीम निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के समय जलस्राव लगभग 1.06 लाख क्यूसेक था। बगहा, वाल्मीकिनगर, बेतिया एवं मोतिहारी सहित सीमावर्ती क्षेत्रों में बाढ़ की स्थिति और प्रशासनिक तैयारियों की समीक्षा की। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को पूरी तत्परता से स्थिति पर नजर रखने और आवश्यक एहतियाती कदम उठाने के निर्देश दिए। अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को बताया कि 26 अगस्त 2026 की रात 11 बजे गंडक नदी का जलस्तर 1,50,200 क्यूसेक के पीक स्तर पर रहा, जिसके बाद जलस्तर में लगातार कमी दर्ज की गई। हालांकि, देवघाट क्षेत्र में देर से हुई वर्षा के कारण गंडक नदी के जलस्तर में पुनः वृद्धि दर्ज की जा रही है। वर्तमान में तटबंधों पर किसी प्रकार का प्रतिकूल प्रभाव परिलक्षित नहीं हुआ है। विभाग द्वारा स्थिति की लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है।01:38 PM, 27-Aug-2026
एनडीआरएफ आईजी बोले- '9 टीमें तैनात, बढ़ाई गई निगरानी'
एनडीआरएफ के आईजी नरेंद्र सिंह बुंदेला ने गुरुवार को कहा कि नेपाल में त्रासदी के बाद बाढ़ की स्थिति को देखते हुए बिहार के संवेदनशील इलाकों में नौ टीमें तैनात की गई हैं। उन्होंने बताया कि जरूरत पड़ने पर सहायता के लिए एनडीआरएफ स्टैंडबाय पर है। सर्वेक्षण के बाद बाल्मीकि नगर में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि खतरा जरूर टला है, लेकिन पूरी तरह खत्म नहीं हुआ है। प्रशासन और पूरी टीम पूरी तरह सतर्क है। वहीं मुंगेर में गंगा का बढ़ा जलस्तर बढ़ गया है। कई गांवों में बाढ़ का पानी घुसा है। कुतलुपुर में कटावरोधी कार्य शुरू किया गया है।
विज्ञापन
12:14 PM, 27-Aug-2026
राहत-बचाव को लेकर अधिकारियों को अलर्ट रहने के निर्देश
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सुरक्षा और राहत-बचाव कार्यों को लेकर प्रशासनिक तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को पूरी तत्परता के साथ आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में नागरिकों की सुरक्षा और उन्हें हर संभव सहायता उपलब्ध कराना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।12:10 PM, 27-Aug-2026
सीएम सम्राट चौधरी ने बगहा-मोतिहारी का किया एरियल सर्वे
बिहार के सीमावर्ती इलाकों में बाढ़ की स्थिति का जायजा लेने के लिए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बगहा, वाल्मीकिनगर, बेतिया और मोतिहारी का एरियल सर्वेक्षण किया। इस दौरान उन्होंने संभावित प्रभावों और आवश्यक एहतियाती उपायों की समीक्षा की।11:03 AM, 27-Aug-2026
रेलकर्मियों को अलर्ट रहने के निर्देश
रेलवे के इंजीनियरिंग विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों को अलर्ट मोड पर रहने को कहा गया है। ट्रैकमैन और पुलों की निगरानी करने वाले कर्मचारियों को अपने क्षेत्रों में लगातार ट्रैक, पुल-पुलिया और जलस्तर पर नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं। किसी रेलखंड पर पानी बढ़ने या ट्रैक की सुरक्षा प्रभावित होने की सूचना मिलते ही ट्रेनों का परिचालन तत्काल रोका जा सकता है। रेल प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि बाढ़ की स्थिति में यात्रियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता होगी।10:35 AM, 27-Aug-2026
नेपाल बाढ़ को लेकर समस्तीपुर रेल मंडल हाई अलर्ट, ट्रैक-पुलों की निगरानी बढ़ी
नेपाल में बाढ़ की गंभीर स्थिति को देखते हुए पूर्व मध्य रेल के समस्तीपुर मंडल में सतर्कता बढ़ा दी गई है। नेपाल से आने वाले पानी के कारण पूर्वी और पश्चिमी चंपारण के सीमावर्ती इलाकों में जलस्तर बढ़ने की आशंका है। इसे देखते हुए रेलवे ने ट्रैक, पुल-पुलिया और आसपास के जलस्तर की निगरानी तेज कर दी है। समस्तीपुर मंडल रेल प्रबंधक ज्योति प्रकाश मिश्रा ने दोनों चंपारण जिलों के प्रशासन के साथ समन्वय बनाए रखने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
10:18 AM, 27-Aug-2026
गंडक बराज से पानी का डिस्चार्ज घटा
गंडक नदी के कारण मुजफ्फरपुर के अलावा वैशाली, पूर्वी चंपारण, पश्चिम चंपारण, गोपालगंज और सारण के कुछ हिस्सों में कटाव का खतरा रहता है। वाल्मीकिनगर गंडक बराज से डिस्चार्ज किए जा रहे पानी में रात एक बजे के बाद से कमी आई है। सुबह आठ बजे के करीब 93 हजार क्यूसेक पानी डिस्चार्ज किया गया। पश्चिम चंपारण के बाद यह पानी अन्य जिलों से होकर वैशाली और सारण की सीमा के पास सोनपुर में गंगा नदी में मिल जाता है।09:55 AM, 27-Aug-2026
नेपाल में सेना और हेलीकॉप्टरों से राहत-बचाव अभियान जारी
नेपाल में सेना और निजी हेलीकॉप्टरों की मदद से राहत एवं बचाव अभियान चलाया जा रहा है। घायलों का इलाज नवाकोट सेना अस्पताल, जिला अस्पताल, राष्ट्रीय ट्रॉमा सेंटर, वीर अस्पताल और त्रिभुवन मेडिकल कॉलेज समेत विभिन्न अस्पतालों में कराया जा रहा है। बिहार सरकार ने लोगों से सतर्क रहने और पैनिक नहीं करने की अपील की है। प्रशासन के पास बाढ़ से निपटने के लिए पर्याप्त संसाधन उपलब्ध हैं। जिला आपातकालीन संचालन केंद्र 24 घंटे 06252-242418 पर सक्रिय है।09:08 AM, 27-Aug-2026
कोसी बराज से 1.44 लाख क्यूसेक पानी डिस्चार्ज, जलस्तर में बड़े बदलाव की संभावना नहीं
भीमनगर कोसी बराज से सुबह 8 बजे 1 लाख 44 हजार 680 क्यूसेक पानी डिस्चार्ज किया गया। वहीं, नेपाल के बराह क्षेत्र में सुबह आठ बजे 89 हजार 500 क्यूसेक पानी डिस्चार्ज रिकॉर्ड हुआ, जो घटते क्रम में है। फिलहाल कोसी नदी के जलस्तर में बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। प्रशासन सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे कोसी बराज से जुड़े भ्रामक तस्वीरों और वीडियो पर भी नजर रख रहा है।08:39 AM, 27-Aug-2026