09:51 PM, 13-Nov-2026
बिहार: साइबर ठगी का खुलासा, डिजिटल फिंगरप्रिंट क्लोन डिवाइस समेत कई उपकरण बरामद; चार गिरफ्तार
बिहार के अररिया में साइबर ठगी के एक मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि दो आरोपी फरार हो गए। महलगांव थाना क्षेत्र के करहरा गांव में छापेमारी के दौरान पुलिस ने नौ मोबाइल फोन, एक लैपटॉप और दो डिजिटल फिंगरप्रिंट क्लोन डिवाइस बरामद किए हैं।
और पढ़ें
09:38 PM, 13-Nov-2026
बिहार: छठ का प्रसाद सात समंदर पार पहुंचेगा, डाक विभाग ने खोले विशेष काउंटर; विदेश में 10 दिन में होगी डिलीवरी
छठ महापर्व पर अब देश-विदेश में रहने वाले प्रवासी बिहारियों तक घर का बना प्रसाद पहुंचाना आसान होगा। भारतीय डाक विभाग ने इसके लिए विशेष सेवा शुरू करने की तैयारी की है। मुजफ्फरपुर में रेलवे स्टेशन और प्रधान डाकघर पर विशेष काउंटर बनाए गए हैं।
और पढ़ें
09:30 PM, 13-Nov-2026
बिहार: मोकामा डबल मर्डर का खुलासा, 800 रुपये के विवाद में दो किशोरों की हत्या, तीन आरोपी गिरफ्तार
पटना के बाढ़ अनुमंडल के मोकामा स्थित बरहपुर गांव में दो किशोरों की हत्या के मामले में पुलिस ने तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, चोरी किए गए तांबे की बिक्री से मिले 800 रुपये के बंटवारे को लेकर विवाद हुआ था।
और पढ़ें
09:24 PM, 13-Nov-2026
बिहार: छठ की खुशियों के बीच मातम, सुपौल में सीओ की सरकारी गाड़ी की चपेट में आने से तीन साल के मासूम की मौत
सुपौल के नदी थाना क्षेत्र में मरौना अंचलाधिकारी की सरकारी गाड़ी की चपेट में आने से तीन वर्षीय मासूम भरत कुमार की मौत हो गई। बच्चा अपनी नानी के साथ दुकान गया था। इसी दौरान सड़क पार करते समय हादसे का शिकार हो गया। सीओ ने घायल बच्चे को अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया
और पढ़ें
08:40 PM, 13-Nov-2026
बिहार में 1.09 लाख संदिग्ध म्यूल बैंक खाते चिह्नित: इनमें मिले 72.53 करोड़ रुपये; साइबर प्रहार 5.0 अभियान शुरू
बिहार में साइबर अपराध पर लगाम लगाने के लिए पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की तैयारी की है। राज्यभर में साइबर अपराध से जुड़े 1.09 लाख संदिग्ध म्यूल बैंक खातों को चिह्नित किया गया है। इन खातों में 72.53 करोड़ रुपये जमा पाए गए हैं। शुक्रवार से इन खातों के खिलाफ साइबर प्रहार 5.0 अभियान शुरू किया गया है।
और पढ़ें
08:33 PM, 13-Nov-2026
शराबबंदी कानून के रखवाले ने ही तोड़ा नियम: निलंबित पुलिस पदाधिकारी गिरफ्तार; दूसरी बार शराब पीने की पुष्टि
बिहार के मधेपुरा में शराबबंदी कानून के उल्लंघन के आरोप में निलंबित पुलिस पदाधिकारी देवेंद्र ठाकुर को गिरफ्तार किया गया है। ब्रेथ एनालाइजर जांच में उनके शराब पीने की पुष्टि हुई। इससे पहले भी शराब सेवन के आरोप में उनके खिलाफ मामला दर्ज हुआ था और उन्हें निलंबित किया गया था।
और पढ़ें
05:46 PM, 13-Nov-2026
बिहार: जुआ-सट्टे के अड्डे पर पुलिस की छापेमारी, छह गिरफ्तार; 17 हजार रुपये नकद और चार मोबाइल बरामद
मुजफ्फरपुर के देवरिया थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध जुआ और सट्टे के अड्डे पर छापेमारी कर छह लोगों को गिरफ्तार किया है। पुरानी बाजार स्थित एक झोपड़ी में चल रहे इस खेल के अड्डे से पुलिस ने 17,448 रुपये नकद, चार मोबाइल फोन और ताश की एक गड्डी बरामद की है।
और पढ़ें
05:38 PM, 13-Nov-2026
बिहार में आठ नियोजित शिक्षकों पर FIR की तैयारी: प्रमाण-पत्रों की जांच में उठे सवाल; तीन प्रखंडों में मची हलचल
सीवान में नियोजित शिक्षकों के प्रमाण-पत्रों की जांच के दौरान आठ शिक्षकों के दस्तावेजों पर सवाल उठे हैं। निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की जांच के आधार पर इनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने की तैयारी की जा रही है। ये शिक्षक दरौली, जीरादेई और महाराजगंज प्रखंड के विभिन्न विद्यालयों में पदस्थापित हैं।
और पढ़ें
05:18 PM, 13-Nov-2026
बिहार: आवारा कुत्तों का आतंक, हफ्तेभर में 50 से 60 लोगों को काटा; अस्पताल में वैक्सीन खत्म होने पर हंगामा
पटना के बख्तियारपुर में आवारा कुत्तों का आतंक बढ़ता जा रहा है। स्थानीय लोगों के मुताबिक, एक सप्ताह में 50 से 60 लोगों को कुत्तों ने काट लिया। वहीं, बख्तियारपुर सीएचसी में एंटी रेबीज वैक्सीन नहीं मिलने से घायलों में नाराजगी है।
और पढ़ें
04:27 PM, 13-Nov-2026
बिहार में भीषण सड़क हादसा: गंगा स्नान करने जा रहे दंपती समेत तीन की मौत; चार गंभीर घायल
कटिहार में शुक्रवार की सुबह भीषण सड़क हादसे में एक महिला समेत तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी लोग कार से गंगा स्नान के लिए मनिहारी जा रहे थे। इसी दौरान नारायणपुर पागलबाड़ी के पास कार सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई। हादसे
और पढ़ें