Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 20 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचार
Bihar Breaking News Today Live - Read latest and breaking news today in hindi at Amarujala. यहां पढ़ें, बिहार की ताजा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, धर्म, क्राइम और शिक्षा की खबरों का लाइव अपडेशन
लाइव अपडेट
बिहार: कहीं 80 तो कहीं 60 फीट का रावण, हजारों लोगों ने देखा दहन; जय श्रीराम के नारों से गूंजा इलाका
मुजफ्फरपुर के मोतीपुर, मुसहरी, मड़वन और बोचहां प्रखंड में विजयादशमी पर रावण दहन हुआ। पनसलवा में 80 फीट और परसौनीनाथ फुलवरिया में 60 फीट ऊंचे रावण के पुतले जलाए गए। कार्यक्रमों में हजारों श्रद्धालु और जनप्रतिनिधि शामिल हुए।
और पढ़ेंबिहार: पटना के गांधी मैदान में रावण वध समारोह, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने की भगवान श्रीराम की आरती
पटना के गांधी मैदान में विजयादशमी पर आयोजित रावण वध समारोह में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, राज्यपाल सैयद अता हसनैन और नागालैंड के राज्यपाल नंदकिशोर यादव शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने भगवान श्रीराम और लक्ष्मण की आरती की। इसके बाद रावण सहित तीन पुतलों का दहन किया गया।
और पढ़ेंबिहार: मंदिर में पूजा कर घर लौटी थी प्रियंका, पानी लेने के दौरान 440 वोल्ट के तार की चपेट में आई; मौत
मुजफ्फरपुर के औराई विधानसभा क्षेत्र की बहू कंचन शाही ने अमेरिका के कैलिफोर्निया में 108 कन्याओं के पूजन कार्यक्रम में अपनी बेटियों और परिवार के साथ भाग लिया। आयोजन में भारतीय संस्कृति, परंपरा और बिहार की सांस्कृतिक विरासत की झलक दिखी।
और पढ़ेंदुर्गा पूजा: सात समंदर पार भी नहीं भूलीं बिहार की परंपराएं, औराई की बहू ने अमेरिका में किया कन्या पूजन
मुजफ्फरपुर के औराई विधानसभा क्षेत्र की बहू कंचन शाही ने अमेरिका के कैलिफोर्निया में 108 कन्याओं के पूजन कार्यक्रम में अपनी बेटियों और परिवार के साथ भाग लिया। आयोजन में भारतीय संस्कृति, परंपरा और बिहार की सांस्कृतिक विरासत की झलक दिखी।
और पढ़ेंबिहार: टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग में बेगूसराय के ऋतिक का नाम, परिवार ने कहा- बेटे को गलत फंसाया जा रहा है
मुंबई में टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग के मामले में बेगूसराय के ऋतिक कुमार महतो उर्फ रोशन का नाम सामने आया है। परिवार ने उसे निर्दोष बताते हुए पहचान पर सवाल उठाए हैं। मामले की जांच जारी है।
और पढ़ें
बिहार: छपरा में भगवान श्रीराम ने रावण और लक्ष्मण ने मेघनाद का किया वध, 90 फीट का रावण जलाया गया
छपरा के राजेंद्र स्टेडियम में विजयादशमी पर रावण वध समारोह शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। भगवान श्रीराम ने रावण और लक्ष्मण ने मेघनाद का वध किया। करीब 90 फीट ऊंचे रावण और 80 फीट ऊंचे मेघनाद के पुतले जलाए गए।
और पढ़ेंबिहार के बेगूसराय में भीषण हादसा: थार की टक्कर से पिता-पुत्र समेत तीन की मौत, चालक फरार; 10 मीटर तक घसीटता रहा
बेगूसराय के साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र में एनएच-333बी पर थार और बाइक की टक्कर में पिता संतोष यादव, उनके सात वर्षीय बेटे आयुष और सुलेखा देवी की मौत हो गई। पुलिस ने थार जब्त कर फरार चालक की तलाश शुरू की है।
और पढ़ेंबिहार: गोपालगंज में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार दो युवकों की मौत; एनएचएआई के खिलाफ प्रदर्शन
गोपालगंज के बंजारी बाईपास के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार शैलेश कुमार राय और हर्षित ठाकुर की मौत हो गई। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने सड़क की खराब डिजाइन और सुरक्षा इंतजामों की कमी को लेकर NHAI के खिलाफ प्रदर्शन किया।
और पढ़ें
बिहार: पारू के कुंवारी गांव में अग्निकांड, आग की चपेट में आए दो घर; सिलेंडर ब्लास्ट से मचा हड़कंप
मुजफ्फरपुर के पारू प्रखंड स्थित कुंवारी गांव में शॉर्ट सर्किट से कमली देवी के घर में भीषण आग लग गई। इस दौरान दो गैस सिलेंडरों में विस्फोट हुआ और दो घर प्रभावित हुए। दमकल टीम ने आग पर काबू पाया। किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।