फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 19 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचार

Live Story Desk लाइव स्टोरी डेस्क
Updated Mon, 19 Oct 2026 11:30 PM IST
खास बातें
Register For Event

Bihar Breaking News Today Live - Read latest and breaking news today in hindi at Amarujala. यहां पढ़ें, बिहार की ताजा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, धर्म, क्राइम और शिक्षा की खबरों का लाइव अपडेशन

विज्ञापन
Bihar Breaking News Live Updates: Latest News Today in Hindi 19 October 2026
अमर उजाला - फोटो : अमर उजाला लाइव अपडेट

लाइव अपडेट

09:49 PM, 19-Oct-2026

बिहार: लकड़ी की प्रतिमा, लेकिन जोड़ का नामोनिशान नहीं, छपरा की काठ वाली देवी की अनोखी मान्यता

छपरा के कटरा मोहल्ले में स्थित मां काठ वाली देवी का मंदिर करीब 300 साल पुराना बताया जाता है। स्थानीय मान्यता के अनुसार, नीम की लकड़ी से बनी देवी की प्रतिमा में कहीं भी जोड़ दिखाई नहीं देता है।

और पढ़ें
09:46 PM, 19-Oct-2026

बिहार: किन विभागों के अफसरों-कर्मियों पर निगरानी की नजर? घूसखोरों के पकड़ाने का खतरा कहां, देखें ट्रेंड

Bihar News: बिहार के सरकारी विभागों में घूसखोरी अधिकारियों और कर्मचारियों के पकड़े जाने का सिलसिला लगातार जारी है। निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की नजर किन विभागों के अफसरों और कर्मचारियों पर है, बता रही है यह रिपोर्ट। और पढ़ें
विज्ञापन
09:44 PM, 19-Oct-2026

सीवान के मार्केट में भीषण आग: एसी दुकान में धमाकों से मची अफरा-तफरी, दमकल का पानी खत्म होने से बढ़ी परेशानी

सीवान के एक मार्केट में अचानक भीषण आग लग गई। आग एसी दुकान तक पहुंचने पर सिलेंडर फटने लगे। पहली दमकल का पानी खत्म होने से परेशानी बढ़ी। दूसरी गाड़ी ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। नुकसान का आकलन नहीं हुआ।

और पढ़ें
09:40 PM, 19-Oct-2026

बिहार: टाइगर श्रॉफ पर गोलीबारी से दुखी सपना चौधरी, बोलीं- कलाकारों की सुरक्षा के लिए भी बनें नियम

पटना पहुंचीं हरियाणवी सिंगर और डांसर सपना चौधरी ने बिहार के दर्शकों से मिल रहे प्यार पर खुशी जताई। टाइगर श्रॉफ पर गोलीबारी की घटना पर दुख जताते हुए उन्होंने कलाकारों की सुरक्षा के लिए ठोस नियम बनाने की मांग की।

 

और पढ़ें
09:12 PM, 19-Oct-2026

बिहार: मां विंध्यवासिनी के दर्शन की आस में निकले श्रद्धालुओं की दर्दनाक मौत, ट्रक की टक्कर से दो की गई जान

बिहार के छपरा-मशरक मुख्य पथ एसएच-90 पर गौरा के औदालपट्टी माता स्थान के पास बालू लदे ट्रक ने ऑटो में टक्कर मार दी। हादसे में मां विंध्यवासिनी के दर्शन के लिए जा रहे दो श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि चार घायल हुए।

और पढ़ें
09:08 PM, 19-Oct-2026

बिहार: राजद विधायक के ममेरे भाई की हत्या का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

मधेपुरा में राजद विधायक प्रो. चंद्रशेखर के ममेरे भाई प्रिंस कुमार की हत्या के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने छिनतई के दौरान गोली मारने की बात स्वीकार की। पुलिस ने हथियार, स्मैक, बाइक और मोबाइल बरामद किए हैं।

और पढ़ें
विज्ञापन
विज्ञापन
09:04 PM, 19-Oct-2026

बिहार: सिर में गंभीर चोट, अस्पताल में तोड़ा दम; हादसे के बाद फरार बाइक सवार की तलाश में जुटी पुलिस

जमुई-लखीसराय मुख्य मार्ग पर मनीअड्डा के पास दो बाइकों की टक्कर में झारखंड पुलिस के जवान रॉकी सिंह (45) की मौत हो गई। हादसे में गंभीर रूप से घायल जवान ने सदर अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस फरार बाइक सवार की तलाश कर रही है।

और पढ़ें
08:51 PM, 19-Oct-2026

बिहार: नवरात्र में उमड़ती है भीड़, लेकिन मंदिर परिसर में गड्ढे; आखिर कब बदलेगी तस्वीर?

सारण के बनियापुर स्थित वैष्णवी माता गढ़देवी मंदिर का 2007 में चारदीवारी निर्माण के बाद समुचित विकास नहीं हुआ। परिसर में गड्ढों और अधूरे निर्माण से श्रद्धालु परेशान हैं। स्थानीय लोग मंदिर के संरक्षण, सौंदर्यीकरण और ऐतिहासिक महत्व के अध्ययन की मांग कर रहे हैं।

 

और पढ़ें
08:46 PM, 19-Oct-2026

बिहार: 'कॉमन सेंस नाम की चीज नहीं है, बेवकूफ...' भीड़ को रोक रही पुलिस पर क्यों भड़के सीएम सम्राट चौधरी?

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के मुंगेर स्थित कहुआ गांव के कार्यक्रम में भीड़ ने सुरक्षा घेरा तोड़ दिया। पुलिस की कार्रवाई पर मुख्यमंत्री भड़क गए और माइक से फटकार लगाई। इसके बाद भीड़ ने बैरिकेडिंग तोड़कर नारेबाजी शुरू कर दी।

और पढ़ें
08:40 PM, 19-Oct-2026

बिहार: कपड़े दिलाने के बहाने बहन से ले गया बच्चा, फिर 1.80 लाख रुपये में बेच दिया; मामा समेत तीन गिरफ्तार

बिहार के खगड़िया में सगे मामा ने अपने डेढ़ माह के भांजे को 1.80 लाख रुपये में बेच दिया। पुलिस ने शिकायत के 12 घंटे के भीतर बेगूसराय से बच्चे को सकुशल बरामद कर मामा समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया।

और पढ़ें
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed