फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 5 सितम्बर के मुख्य और ताजा समाचार

Live Story Desk लाइव स्टोरी डेस्क
Updated Sat, 05 Sep 2026 11:30 PM IST
खास बातें
Register For Event

Bihar Breaking News Today Live - Read latest and breaking news today in hindi at Amarujala. यहां पढ़ें, बिहार की ताजा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, धर्म, क्राइम और शिक्षा की खबरों का लाइव अपडेशन

विज्ञापन
Bihar Breaking News Live Updates: Latest News Today in Hindi 5 September 2026
अमर उजाला - फोटो : अमर उजाला लाइव अपडेट

लाइव अपडेट

10:42 PM, 05-Sep-2026

किशनगंज को मिलेगी बड़ी सौगात: 19 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा 600 सीटों वाला अत्याधुनिक ऑडिटोरियम

किशनगंज के खगड़ा मेला ग्राउंड में करीब 18 से 19 करोड़ रुपये की लागत से 600 से अधिक लोगों की क्षमता वाला अत्याधुनिक सेंट्रल एसी ऑडिटोरियम बनाया जाएगा। और पढ़ें
10:34 PM, 05-Sep-2026

मुजफ्फरपुर: कोचिंग शिक्षक पर छात्रा को शादी का झांसा देने का आरोप, दहेज नहीं मिला तो मुकरा; आठ पर केस

मुजफ्फरपुर में कोचिंग संचालक पर छात्रा को शादी का झांसा देने, दहेज में 20 लाख रुपये और कार की मांग करने तथा शादी से इनकार के बाद आपत्तिजनक फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी देने का आरोप लगा है। पीड़िता के बयान पर महिला थाने में शिक्षक, उसके पिता समेत आठ लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। और पढ़ें
विज्ञापन
09:38 PM, 05-Sep-2026

बिहार: बाढ़ में फंसे भगहर गांव के ग्रामीणों तक पहुंचा प्रशासन, दो हजार ग्रामीणों को मिलेगी राहत

गयाजी के इमामगंज स्थित भगहर गांव में बाढ़ जैसी स्थिति के बीच फंसे करीब दो हजार ग्रामीणों को अब राहत मिलने की उम्मीद जगी है। खबर के बाद जिला प्रशासन सक्रिय हुआ और राहत टीम गांव पहुंचकर जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराने में जुट गई है। और पढ़ें
09:15 PM, 05-Sep-2026

बिहार: महरैल स्टेशन पर ट्रेन ठहराव की मांग, ग्रामीणों का धरना; रेलवे ट्रैक पर आंदोलन की चेतावनी

मधुबनी के झंझारपुर-लौकहा रेलखंड स्थित महरैल रेलवे स्टेशन पर आनंद विहार स्पेशल ट्रेन संख्या 04013/04014 के ठहराव की मांग को लेकर ग्रामीणों और रेल यात्रियों ने धरना-प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि ठहराव नहीं होने से यात्रियों को करीब 15 किलोमीटर दूर दूसरे स्टेशनों पर जाना पड़ता है। और पढ़ें
07:46 PM, 05-Sep-2026

बिहार: घर में अकेली 70 वर्षीय महिला की हत्या, पेट-सीने पर मिले चाकू के निशान; FSL टीम जांच में जुटी

दरभंगा के जाले थाना क्षेत्र के बसंत गांव में 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला पवित्री देवी की घर में घुसकर चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। महिला घर में अकेली रहती थीं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया है और एफएसएल टीम की मदद से मामले की जांच की जा रही है। और पढ़ें
07:24 PM, 05-Sep-2026

बिहार: 2024 की हार से सबक, 2029 के लिए JDU ने बदली रणनीति? किशनगंज में अब हर वोटर तक पहुंचने का प्लान

किशनगंज लोकसभा सीट पर 2029 के चुनाव को लेकर JDU ने अभी से संगठन मजबूत करने की तैयारी शुरू कर दी है। जिलाध्यक्ष फैसल अहमद ने कार्यकर्ताओं को पंचायत, गांव और बूथ स्तर तक पहुंच बढ़ाने और एक-एक मतदाता से संपर्क करने का फॉर्मूला दिया है। और पढ़ें
विज्ञापन
विज्ञापन
06:18 PM, 05-Sep-2026

गंगा का रौद्र रूप: छह प्रखंड की 28 पंचायतें बाढ़ की चपेट में, 35 हजार आबादी प्रभावित; ऊंचे स्थानों पर जा रहे

मुंगेर में गंगा के बढ़ते जलस्तर से बाढ़ की स्थिति गंभीर हो गई है। नदी खतरे के निशान से 33 सेंटीमीटर ऊपर बह रही है, जबकि छह प्रखंडों की 28 पंचायतों में करीब 35 हजार लोग प्रभावित हैं। और पढ़ें
06:12 PM, 05-Sep-2026

नवाचार: गोपालगंज की शिक्षिका पुष्पा प्रसाद का बढ़ा मान, राष्ट्रपति भवन में मिला राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार

गोपालगंज की शिक्षिका पुष्पा प्रसाद को शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान और नवाचार के लिए राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित किया गया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने नई दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन में आयोजित समारोह में उन्हें यह प्रतिष्ठित सम्मान प्रदान किया। और पढ़ें
05:44 PM, 05-Sep-2026

गुरु नहीं गुरू है: दो नाबालिग छात्राओं को दिलरूबा कह रहा, बताया- एक नहीं, हजार बार..., हर जिले में शिकार मौजूद

Bihar News : शिक्षक दिवस की अच्छी खबरों के बीच तीन शिक्षकों को लेकर फजीहत हो रही है। एक बीपीएससी शिक्षक का ऑडियो वायरल है, जिसमें वह दो नाबालिग छात्राओं को दिलरुबा बता रहा है। बता रहा कि हजार बार उसके साथ दुष्कर्म किया है। बहुत कुछ बता रहा है। और पढ़ें
05:16 PM, 05-Sep-2026

मिसाल बनी शादी: एक-दूसरे के दर्द को समझा, बने जीवनसाथी; मुजफ्फरपुर की दिव्यांग जोड़ी की शादी चर्चा में

मुजफ्फरपुर में दिव्यांग मो. इम्तियाज और नजमा परवीन की शादी इन दिनों चर्चा का विषय बनी हुई है। व्हीलचेयर से चलने वाले इम्तियाज ने दिव्यांग युवती से शादी कर मिसाल पेश की है। और पढ़ें
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed