Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   The 24-Hour Happiness Formula: How to Make Every Day Happier

खुश कैसे रहें: बिना ज्यादा पैसे खर्च किए रहना है खुश? अपनाएं खुशियों का ये खास फॉर्मूला

Thu, 26 Nov 2026 06:31 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Thu, 26 Nov 2026 06:31 PM IST
सार
Register For Event

Happiness Formula: क्या आप भी दिनभर व्यस्त रहने के बावजूद खुश रहना चाहते हैं? जानिए 24 घंटे का हैप्पीनेस फॉर्मूला, जिसमें रिश्तों, काम, सेहत और खुद के लिए समय निकालकर जिंदगी को बेहतर बनाने के तरीके बताए गए हैं।

विज्ञापन
The 24-Hour Happiness Formula: How to Make Every Day Happier
खुश कैसे रहें - फोटो : Ai

विस्तार

कभी सोचा है कि कुछ लोग दिन भर की व्यस्तता के बावजूद खुश और तनावमुक्त कैसे रहते हैं? वहीं, कुछ लोगों के पास सबकुछ होने के बाद भी सुकून नहीं होता। दरअसल, खुशहाल जिंदगी का राज केवल ज्यादा पैसा कमाने या बड़ी उपलब्धियां हासिल करने में नहीं है, बल्कि अपने दिन को सही तरीके से जीने में छिपा है।

विज्ञापन


यूनिवर्सिटी ऑफ ब्रिटिश कोलंबिया के अध्ययनकर्ताओं की सुझाई गई एक रूपरेखा भी इसी ओर इशारा करती है। इसके मुताबिक, अगर दिन के 24 घंटों को रिश्तों, काम, सेहत और खुद के लिए समझदारी से बांट लिया जाए, तो जिंदगी में खुशियों की जगह बढ़ सकती है। तो आइए समझते हैं, इस खास फॉर्मूले को अपनी दिनचर्या का हिस्सा कैसे बनाया जाए।
विज्ञापन


रिश्तों में घोलें अपनापन

खुश रहने के लिए जरूरी है कि आपके आस-पास अपनेपन का अहसास हो। अध्ययनकर्ताओं की रूपरेखा के मुताबिक, परिवार के साथ करीब 6 घंटे, दोस्तों के साथ 2 घंटे और दूसरे लोगों व पड़ोसियों के साथ लगभग डेढ़ घंटा बिताना अच्छा हो सकता है। इसका मतलब यह नहीं कि हर समय किसी के साथ रहना जरूरी है, बल्कि रिश्तों को समय और अहमियत देना जरूरी है। परिवार के साथ बैठकर बातें करें, दोस्तों का हाल-चाल पूछें और पड़ोसियों से मेल-जोल बढ़ाएं। छोटी-छोटी बातचीत और साथ बिताए पल भी मन को खुशियों से भर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


काम भी जरूरी, लेकिन सेहत से समझौता नहीं

काम जिंदगी का सबसे जरूरी हिस्सा है, लेकिन इसकी वजह से अपनी सेहत को नजरअंदाज करना किसी भी मायने में ठीक नहीं है। इसलिए सुझाई गई रूपरेखा में काम के लिए करीब 6 घंटे का समय रखा गया है। वहीं, शारीरिक गतिविधियों के लिए लगभग 2 घंटे देने की सलाह दी गई है। इसमें टहलना, साइकिल चलाना, डांस करना या योग जैसी गतिविधियां शामिल हैं।

छोटे-छोटे पलों में ढूंढें बड़ी खुशियां

हर खाली पल में मोबाइल उठाकर सोशल मीडिया स्क्रॉल करना आपकी आदत बन गई है, तो अब इसे बदलने का समय है। इस फॉर्मूले में स्क्रीन टाइम को अधिकतम एक घंटे तक सीमित रखने का सुझाव दिया गया है। इसके अलावा खाने-पीने के लिए करीब एक घंटा निकालें। भोजन करते समय मोबाइल और दूसरी परेशानियों से दूरी बनाएं। खाने के स्वाद का आनंद लें और जल्दबाजी में भोजन करने से बचें। याद रखें, खुशियां हमेशा बड़ी उपलब्धियों में नहीं मिलतीं, कई बार सुकून से खाया गया खाना और खुद के साथ बिताया गया वक्त भी चेहरे पर मुस्कान ला सकता है।

ऐसे तैयार करें खुशहाल दिन का 24 घंटे वाला शेड्यूल

  • इस फॉर्मूले को अपनाने के लिए सबसे पहले अपनी दिनचर्या का आकलन करें। देखें कि आपका कितना समय काम, परिवार, दोस्तों, मोबाइल और आराम में बीत रहा है।

  • इसके बाद अपनी प्राथमिकताओं के अनुसार समय तय करें। दिन में परिवार के साथ बातचीत, दोस्तों से जुड़ने, एक्सरसाइज और पसंदीदा गतिविधियों के लिए जगह बनाएं।

  • ऑफिस आने-जाने का समय कम रखने की कोशिश करें और जहां संभव हो, अनावश्यक स्क्रीन टाइम घटाएं।

  • आराम के लिए ऐसी गतिविधियां चुनें, जिनसे मन को सुकून और शरीर को सक्रियता मिले। हालांकि, यह शेड्यूल कोई सख्त नियम नहीं है।

  • अपनी जिम्मेदारियों और परिस्थितियों के हिसाब से इसमें बदलाव करें। आखिरकार, खुशहाल जिंदगी का असली मंत्र है- हर दिन में अपने लिए भी थोड़ी जगह जरूर बनाना।


विशेषज्ञ की राय : खुद को स्वीकारें

डॉ. वर्षा सिंह (मनोवैज्ञानिक) बताती हैं कि खुशहाल जिंदगी जीने के लिए हर दिन का परफेक्ट होना जरूरी नहीं है, बल्कि हर छोटी-छोटी खुशियों को महसूस करना जरूरी है। इसलिए हर दिन की शुरुआत सकारात्मक सोच के साथ करें, पर्याप्त नींद लें और रोज थोड़ा व्यायाम करें। अपनों के साथ समय बिताएं और अपनी पसंद के कामों के लिए भी वक्त निकालें। अपने लिए वक्त निकालना आपको खुद से मिलने में मदद करता है और आत्मसंतुष्टि देता है। वहीं, दूसरों से तुलना न करके खुद को स्वीकारें।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed