फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Sharadiya Navratri 2026 Kab Hai 9 Days, 9 Forms of Goddess Durga Explained

शारदीय नवरात्रि 2026: नवरात्रि 2026 कब से शुरू? 9 दिन किन 9 देवियों की होगी पूजा, देखें पूरी लिस्ट

Thu, 01 Oct 2026 03:31 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Thu, 01 Oct 2026 03:31 PM IST
सार
Register For Event

Sharadiya Navratri 2026 Kab Hai : Sharadiya Navratri 2026 Kab Hai : 2026 में शारदीय नवरात्रि की शुरुआत 11 अक्तूबर, रविवार से होगी। पहले दिन घटस्थापना के साथ मां शैलपुत्री की पूजा की जाएगी। नवरात्रि का समापन 19 अक्तूबर को होगा और अगले दिन यानी 20 अक्तूबर को विजयादशमी यानी दशहरा मनाया जाएगा।

विज्ञापन
Sharadiya Navratri 2026 Kab Hai 9 Days, 9 Forms of Goddess Durga Explained
नवरात्रि के नौ दिन करें इन 9 देवियों की पूजा - फोटो : AI

विस्तार

Navratri Goddess 9 Forms: शारदीय नवरात्रि हिंदू धर्म के प्रमुख त्योहारों में से एक है। मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की आराधना को समर्पित यह पर्व नौ रातों और दस दिनों तक चलता है। 2026 में शारदीय नवरात्रि अक्तूबर के दूसरे सप्ताह से शुरू हो रही है। इसका समापन महानवमी तिथि पर होता है, साथ ही अगले दिन विजयादशमी मनाई जाती है। नवरात्रि के नौ दिन - देवी आदिशक्ति के नौ अलग अलग स्वरूपों की पूजा की जाती है। हर दिन या तिथि माता के एक खास स्वरूप को समर्पित होती है। आइए जानते हैं कि इस साल नवरात्रि कब से कब तक है। साथ ही ये भी जानिए कि देवी के किन नौ स्वरूपों की उपासना नवरात्रि मे की जाती है और कब कब की जाती है।

विज्ञापन



2026 में नवरात्रि कब है?

2026 में शारदीय नवरात्रि की शुरुआत 11 अक्टूबर, रविवार से होगी। पहले दिन घटस्थापना के साथ मां शैलपुत्री की पूजा की जाएगी। नवरात्रि का समापन 19 अक्टूबर को होगा और अगले दिन यानी 20 अक्टूबर को विजयादशमी यानी दशहरा मनाया जाएगा।
विज्ञापन


नवरात्रि में देवी के नौ स्वरूपों की पूजा

नवरात्रि के प्रत्येक दिन देवी के अलग स्वरूप की पूजा करने की परंपरा है। पहले दिन मां शैलपुत्री, दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी और तीसरे दिन मां चंद्रघंटा की आराधना होती है। चौथे दिन मां कूष्मांडा, पांचवें दिन मां स्कंदमाता और छठे दिन मां कात्यायनी की पूजा की जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सातवें दिन मां कालरात्रि, आठवें दिन मां महागौरी और नौवें दिन मां सिद्धिदात्री की पूजा का विधान बताया गया है। अलग-अलग क्षेत्रों में तिथियों और पूजा की स्थानीय परंपराओं में अंतर हो सकता है। 2026 के यूपी कैलेंडर में 19 अक्टूबर को दुर्गा अष्टमी/महागौरी पूजा और उससे जुड़े नवमी अनुष्ठान दर्ज हैं।


नवरात्रि के दौरान भक्त उपवास, दुर्गा सप्तशती पाठ, कन्या पूजन, जागरण और देवी मंदिरों में दर्शन करते हैं। गुजरात और महाराष्ट्र जैसे राज्यों में गरबा और डांडिया भी नवरात्रि उत्सव का प्रमुख हिस्सा हैं। नवरात्रि के नौ दिन शक्ति के अलग-अलग स्वरूपों की उपासना के लिए समर्पित माने जाते हैं। 
 

नवरात्रि 2026 दिनवार 9 देवियों की पूजा

  • 11 अक्टूबर- मां शैलपुत्री: नवरात्रि के पहले दिन घटस्थापना के साथ मां शैलपुत्री की पूजा।

  • 12 अक्टूबर- मां ब्रह्मचारिणी: दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की आराधना।

  • 13 अक्टूबर- मां चंद्रघंटा: तीसरे दिन मां चंद्रघंटा की पूजा।

  • 14 अक्टूबर- मां कूष्मांडा: चौथे दिन मां कूष्मांडा का पूजन।

  • 15 अक्टूबर- मां स्कंदमाता: पांचवें दिन मां स्कंदमाता की आराधना।

  • 16 अक्टूबर- मां कात्यायनी: छठे दिन मां कात्यायनी की पूजा।

  • 17 अक्टूबर- मां कालरात्रि: सातवें दिन मां कालरात्रि की आराधना।

  • 18 अक्टूबर- मां महागौरी: आठवें दिन मां महागौरी की पूजा से जुड़ी तिथि।

  • 19 अक्टूबर- मां सिद्धिदात्री: नौवें दिन मां सिद्धिदात्री की पूजा और नवरात्रि के समापन से जुड़े अनुष्ठान।

  • 20 अक्टूबर- विजयादशमी: नवरात्रि के बाद विजयादशमी यानी दशहरा मनाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed