{"_id":"6ab8c8a322cb8ab10303fc54","slug":"why-do-husbands-hide-their-feelings-from-their-wives-know-the-common-reasons-2026-09-27","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"रिलेशनशिप टिप्स: हर पति अपनी पत्नी से छिपाता है ये 4 बातें! जानें क्यों इन बातों पर खुलकर बात करना जरूरी","category":{"title":"Relationship","title_hn":"रिलेशनशिप","slug":"relationship"}}
रिलेशनशिप टिप्स: हर पति अपनी पत्नी से छिपाता है ये 4 बातें! जानें क्यों इन बातों पर खुलकर बात करना जरूरी
Sun, 27 Sep 2026 02:00 PM IST
Shruti Gaur
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Shruti Gaur
Updated Sun, 27 Sep 2026 02:00 PM IST
Husband-Wife Relationship: प्यार और भरोसे के बावजूद पर पति कुछ बातें दिल में ही रखते हैं। आज के लेख में हम आपको इसी बारे में जानकारी देंगे।
विज्ञापन
हर पति अपनी पत्नी से छिपाता है ये 4 बातें!
- फोटो : AI
विस्तार
पति-पत्नी का रिश्ता विश्वास, प्यार और आपसी समझ की नींव पर टिका होता है। इस रिश्ते में हर बात खुलकर साझा करना आदर्श माना जाता है, लेकिन वास्तविक जीवन में ऐसा हमेशा नहीं होता है। कई बार पति अपनी कुछ परेशानियां या भावनाएं पत्नी से साझा करने से बचते हैं। लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि वे अपने रिश्ते में ईमानदार नहीं हैं। कभी चिंता, कभी सामाजिक सोच और कभी परिवार को परेशान न करने की इच्छा उन्हें कुछ बातें छुपाने के लिए मजबूर करती है, जो रिश्ते को कमजोर नहीं, बल्कि मजबूत बनाने का ही एक तरीका है।
आर्थिक परेशानियां और चिंताएं
पैसों से जुड़ी समस्याएं अक्सर पति-पत्नी के रिश्ते में तनाव का बड़ा कारण बन जाती हैं। इसलिए अक्सर ही कई पति अपनी आर्थिक परेशानियों, कर्ज, बचत की कमी या अचानक हुए खर्चों के बारे में पत्नी को तुरंत नहीं बताते। उन्हें डर होता है कि इससे पत्नी परेशान होंगी या घर का माहौल तनावपूर्ण हो जाएगा। कई बार वे समस्या का समाधान खुद खोजने की कोशिश करते हैं और बात तभी बताते हैं, जब स्थिति गंभीर हो जाए। ऐसे में आप उन्हें साथ बिठाकर प्यार से कह सकती हैं कि परिवार की आर्थिक स्थिति से जुड़ी महत्वपूर्ण बातें छिपाने के बजाय मेरे से खुलकर बात करो, क्या पता मैं उसका अच्छा हल निकाल सकूं।
नौकरी और काम का तनाव
ऑफिस की राजनीति, काम का दबाव, लक्ष्य पूरा करने की चिंता या नौकरी को लेकर असुरक्षा जैसी बातें भी कई पति घर पर साझा नहीं करते। वे चाहते हैं कि घर उनके लिए सुकून की जगह बना रहे और उनकी परेशानियों का असर परिवार पर न पड़े। कुछ पुरुषों को यह भी लगता है कि उन्हें अपनी जिम्मेदारियों को खुद संभालना चाहिए। लेकिन लगातार तनाव को भीतर रखना भावनात्मक दूरी बढ़ा सकता है। ऐसे में बिना दबाव डाले बातचीत का अवसर देना रिश्ते को मजबूत बना सकता है।
विज्ञापन
स्वास्थ्य से जुड़ी छोटी-बड़ी परेशानियां
पति अपनी तबियत खराब होने पर भी उसे नजरअंदाज करना ही ज्यादा सही समझते हैं और पत्नी को तुरंत नहीं बताते। मामूली दर्द, लगातार थकान या किसी पुरानी स्वास्थ्य समस्या को लेकर वे यह सोचते हैं कि पत्नी अनावश्यक रूप से चिंतित हो जाएंगी। कई बार डॉक्टर के पास जाने से बचने की आदत भी इसकी वजह बनती है। इसलिए आप उन्हें बताएं कि स्वास्थ्य से जुड़ी गंभीर या लगातार बनी रहने वाली समस्या को छिपाना उचित नहीं है।
भावनाएं और मानसिक उलझनें
कई पुरुष बचपन से यह सुनते हुए बड़े होते हैं कि उन्हें मजबूत रहना चाहिए और अपनी भावनाएं कम दिखानी चाहिए। इसी सोच के कारण वे दुख, असुरक्षा, डर, अकेलापन या असफलता जैसी भावनाओं को पत्नी से भी छिपा जाते हैं। उन्हें डर हो सकता है कि कहीं उन्हें कमजोर न समझा जाए। इसलिए आप उन्हें भरोसे में लें और समझाएं कि रिश्ते में भावनाएं साझा करना कमजोरी नहीं, बल्कि आपसी भरोसे का हिस्सा हो सकता है। आप दोनों के बीच ऐसा माहौल होना चाहिए, जहां दोनों बिना जज किए अपनी बात कह सकें।