फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Relationship ›   Why Do Couples Fight Again and Again? 7 Common Reasons Behind Toxic Relationship

रिलेशनशिप टिप्स: रिश्ते में बार-बार क्यों होती है बहस? कहीं ये 7 गलतियां तो नहीं कर रहे हैं आप

Tue, 29 Sep 2026 10:35 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Tue, 29 Sep 2026 10:35 AM IST
सार
Register For Event

Why Do Couples Fight : कई बार तो कपल्स को ये याद भी नहीं होता कि उनके विवाद या बहस की असली वजह क्या थी। पार्टनर से इतना प्यार करने के बाद भी अगर अक्सर आप दोनों की लड़ाई होती है तो ये जानना जरूरी है कि इसकी असल वजह क्या है। पार्टनर की बात ठीक से न सुनना, अपनी भावनाओं को स्पष्ट तरीके से व्यक्त न कर पाना और पुरानी बातों को बार-बार सामने लाना भी रिश्ते में तनाव बढ़ा सकता है।

विज्ञापन
Why Do Couples Fight Again and Again? 7 Common Reasons Behind Toxic Relationship
कपल हमेशा बहस क्यों करते हैं - फोटो : AI

विस्तार

Relationship Tips: कपल के बीच प्यार होने के बावजूद भी, अक्सर वे आपस में टकरा जाते हैं। रिश्ते में छोटी-मोटी नोकझोंक होना सामान्य बात है। कहा भी जाता है कि, जहां प्यार है, वहां छोटे मोटे लड़ाई झगड़े तो होते ही रहते हैं। लेकिन अगर हर छोटी बात पर बहस होने लगे तो इसका असर रिश्ते पर भी पड़ने लगता है। 

विज्ञापन


प्यार होने के बाद भी छोटी- छोटी बात पर बहस होने के कारण कपल एक दूसरे से दूरी बनाने लगते हैं। उन्हें लगता है कि वे जब भी बात करते हैं तो लड़ाई ही होती है, इससे बेहतर है कि वो एक दूसरे से बात ही न करें। जिस रिश्ते में संवाद की कमी आ जाती है, वहां आपसी समझ और खुशियां भी कम होने लग सकती हैं।
विज्ञापन


कई बार तो कपल्स को ये याद भी नहीं होता कि उनके विवाद या बहस की असली वजह क्या थी। पार्टनर से इतना प्यार करने के बाद भी अगर अक्सर आप दोनों की लड़ाई होती है तो ये जानना जरूरी है कि इसकी असल वजह क्या है। पार्टनर की बात ठीक से न सुनना, अपनी भावनाओं को स्पष्ट तरीके से व्यक्त न कर पाना और पुरानी बातों को बार-बार सामने लाना भी रिश्ते में तनाव बढ़ा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 आइए जानते हैं कपल के बीच होने वाली लड़ाई और बहस की वजह।
 

1. बातचीत की कमी

जब दोनों पार्टनर अपनी परेशानी खुलकर साझा नहीं करते, तो छोटी-छोटी गलतफहमियां जमा होती रहती हैं। बाद में यही बातें बड़ी बहस का कारण बन सकती हैं।


2. जरूरत से ज्यादा उम्मीदें

कई बार पार्टनर से ऐसी उम्मीदें की जाती हैं, जिन्हें स्पष्ट रूप से बताया ही नहीं गया होता। उम्मीद पूरी न होने पर निराशा और नाराजगी पैदा हो सकती है।


3. पुरानी बातों को बार-बार उठाना

हर नई बहस में पुराने विवादों को शामिल करने से समस्या सुलझने के बजाय और बढ़ सकती है। इससे दोनों के बीच नाराजगी बनी रहती है।


4. एक-दूसरे को पर्याप्त समय न देना

काम, परिवार और दूसरी जिम्मेदारियों के कारण साथ में क्वालिटी टाइम न मिलना भी भावनात्मक दूरी बढ़ा सकता है।


5. गलतफहमी और अनुमान

पार्टनर की बात पूछने या समझने के बजाय खुद ही उसका मतलब निकाल लेना विवाद को जन्म दे सकता है।


6. तनाव और थकान

काम या निजी जीवन का तनाव कभी-कभी रिश्ते में भी दिखाई देने लगता है। ऐसे समय में छोटी बात भी बड़ी लग सकती है।


7. सम्मान और सुनने की कमी

अगर बहस के दौरान दोनों एक-दूसरे की बात सुनने के बजाय केवल अपनी बात साबित करने पर ध्यान दें, तो बातचीत जल्दी विवाद में बदल सकती है।


बहस से बचने के लिए क्या करें?

बहस के दौरान तुरंत प्रतिक्रिया देने के बजाय कुछ समय शांत होना, आरोप लगाने की जगह अपनी भावना स्पष्ट करना और पार्टनर की बात ध्यान से सुनना मददगार हो सकता है। अगर विवाद लगातार बढ़ रहा है और दोनों खुद समस्या सुलझाने में कठिनाई महसूस कर रहे हैं, तो कपल काउंसलर या मानसिक स्वास्थ्य विशेषज्ञ से मदद लेने पर विचार किया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed