Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Relationship ›   Sibling Rivalry: 7 Parenting Tips to Reduce Fights Between Children

पेरेंटिंग टिप्स: बड़ा बच्चा ही हमेशा समझौता क्यों करे? बच्चों की लड़ाई सुलझाते समय रखें इन बातों का ध्यान

Fri, 27 Nov 2026 05:27 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Fri, 27 Nov 2026 05:27 PM IST
सार
Register For Event

Sibling Bonding Tips: क्या आपके बच्चे छोटी-छोटी बातों पर झगड़ते हैं? जानिए सिबलिंग राइवलरी की वजह और बच्चों के बीच प्यार, सहयोग और अपनापन बढ़ाने के आसान पेरेंटिंग टिप्स।
 

विज्ञापन
Sibling Rivalry: 7 Parenting Tips to Reduce Fights Between Children
पेरेंटिंग टिप्स - फोटो : AI

विस्तार

Parenting Tips: घर में बच्चों की शरारतें जितनी प्यारी होती हैं, उनकी आपसी तकरार कभी-कभी उतना ही अधिक परेशान कर देती है। खिलौनों से लेकर टीवी के रिमोट और आपके प्यार तक, हर छोटी-बड़ी बात पर उनके बीच बहस छिड़ जाती है। अक्सर आप इसे बच्चों की उम्र का तकाजा मानकर नजरअंदाज कर देते हैं।

विज्ञापन


लेकिन क्या आपने सोचा है कि कहीं आपकी अनजानी बातें और व्यवहार ही उनके झगड़ों की वजह तो नहीं बन रहे? विशेषज्ञ इस तकरार को सिबलिंग राइवलरी यानी भाई-बहनों के बीच प्रतिस्पर्धा कहते हैं। मगर सबसे अच्छी बात है कि आप अपनी परवरिश के तरीके में कुछ बदलाव करके बच्चों के रिश्ते में प्यार और अपनापन बढ़ा सकती हैं।
विज्ञापन


तुलना नहीं, खूबियों को दें पहचान

"देखो, तुम्हारा छोटा भाई कितना मन लगाकर पढ़ता है!" यह एक ऐसा वाक्य है, जो आप अक्सर बोल देती हैं। लेकिन न्यूरो-साइंस के अनुसार, जब बच्चों के सामने उनकी तुलना की जाती है, तो उनके दिमाग में अस्वीकार्यता का डर पैदा होता है। इससे उनके शरीर में कॉर्टिसोल (स्ट्रेस हार्मोन) का स्तर बढ़ता है और आपसी कड़वाहट बढ़ती है। इसलिए तुलना करने के बजाय एक संतुलित लहजे मे बच्चे को पढ़ने के लिए प्रेरित करें, ताकि दोनों खुद को समान रूप से खास महसूस करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


अंपायर नहीं, इमोशनल कोच बनें

जब बच्चे लड़ते हैं, तो लगभग हर माता-पिता तुरंत फैसला सुना देते हैं कि ‘तुम सही हो’ और ‘तुम गलत।’ विशेषज्ञ इसे ‘अंपायरिंग पेरेंटिंग’ कहते हैं और इसकी जगह इमोशनल कोचिंग अपनाने को कहते हैं यानी बच्चों को समस्या सुलझाने का मौका देना। आप उनसे पूछें कि “तुम मिलकर इसका क्या हल निकाल सकते हो?” इससे आपसी समझ व सहयोग बढ़ता है और मनमुटाव कम होता है।

उनसे लें बायो-फीडबैक

हर माता-पिता को लगता है कि वे दोनों बच्चों को बराबर प्यार करते हैं। मगर बच्चे इसे अलग तरह से महसूस करते हैं। ऐसे में पेरेंटिंग एम्पेथी एप्स और डिजिटल जर्नल की मदद लें। इससे आप अपना व्यवहार ट्रैक कर सकती हैं। विशेषज्ञ भी कहते हैं कि आप दिन भर में दोनों बच्चों के साथ बिताए समय को ट्रैक करें और जरूरत अनुसार बदलाव करें। जब आप दोनों बच्चों को रोजाना 10-15 मिनट का खास समय देंगी, तो उनके मन से असुरक्षा की भावना खुद खत्म हो जाएगी है।

झगड़ों को बदलें टीमवर्क के खेल में

बच्चों के बीच होने वाले झगड़ों को कम करने के लिए आजकल गेमिफाइड कोऑपरेशन का तरीका काफी अपनाया जा रहा है। यह तरीका कहता है, जब भी बच्चे मिलकर कोई काम करें या एक-दूसरे की मदद करें, तो आप उन्हें ‘कोऑपरेशन पॉइंट्स’ दें। सप्ताह के अंत में इन पॉइंट्स के बदले उन्हें कोई छोटा-सा गिफ्ट दें। इससे उनमें सहयोग और आपसी जुड़ाव की भावना बढ़ेगी। वहीं, बड़े बच्चे पर हमेशा समझदारी दिखाने का दबाव न डालें और छोटे की गलतियों को भी नजरअंदाज न करें। इससे बच्चों के बीच मनमुटाव बढ़ता है।


ऐसे तैयार करें बराबरी और अपनापन का माहौल

बच्चों को बराबर प्यार देना जितना जरूरी है, उतना ही जरूरी है कि वे इसे महसूस भी करें। इसके लिए घर में कुछ छोटी-छोटी आदतें विकसित करें, जैसे-

  • रोजाना दोनों बच्चों के साथ 10-15 मिनट अकेले बिताएं। इस दौरान मोबाइल दूर रखें और उनकी पसंद की बातें करें।
  • खिलौने समेटने, पौधों में पानी डालने या मेज सजाने जैसे छोटे काम दोनों को मिलकर करने दें।
  • कभी बच्चे से पूछें कि क्या उसे लगता है कि आप दूसरे भाई-बहन को ज्यादा समय या प्यार देते हैं। उसकी बात बिना टोके सुनें।
  • पढ़ाई, खेल और मनोरंजन में दोनों की पसंद और जरूरतों का ध्यान रखें।


विशेषज्ञ की राय : आपसी सम्मान करना सिखाएं

बाल मनोवैज्ञानिक गार्गी मालगुड़ी बताती हैं कि आप अपने बच्चों को बचपन से ही आपसी सम्मान, शेयरिंग और केयरिंग की सीख दें। साथ ही, उन्हें अपनी भावनाओं को समझना और मुश्किल परिस्थितियों का धैर्य से सामना करना सिखाएं। जब बच्चे एक-दूसरे की भावनाओं को समझेंगे और माता-पिता से समान प्यार पाएंगे, तो उनके बीच झगड़े और मनमुटाव खुद-ब-खुद कम होने लगेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed