फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   NPSC Stenographer Recruitment 2026: Check Application Dates and Process

NPSC Vacancy 2026: स्नातक वालों के लिए निकलीं स्टेनोग्राफर की नौकरियां, कब से और कैसे करें आवेदन? जानें यहां

Thu, 20 Aug 2026 04:34 PM IST
Shahin Praveen जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Shahin Praveen Updated Thu, 20 Aug 2026 04:34 PM IST
सार
Register For Event

NPSC Recruitment 2026: नागालैंड लोक सेवा आयोग ने स्टेनोग्राफर के 27 पदों पर भर्ती निकाली है। इसके लिए स्नातक उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 21 अगस्त से शुरू होगी।

विज्ञापन
NPSC Stenographer Recruitment 2026: Check Application Dates and Process
NPSC Vacancy 2026 - फोटो : AI

विस्तार

NPSC Vacancy 2026: नागालैंड लोक सेवा आयोग (NPSC) ने स्टेनोग्राफर ग्रेड-III के 27 पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। यह भर्ती नागालैंड सरकार के अलग-अलग विभागों में की जाएगी। पात्र उम्मीदवार 21 अगस्त से 2 सितंबर  तक आवेदन कर सकते हैं। इच्छुक उम्मीदवार NPSC की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन

महत्वपूर्ण तारीखें

आयोजन तारीख और समय
ओटीआर शुरू 21 अगस्त 2026, दोपहर
ओटीआर की अंतिम तारीख 2 सितंबर 2026, दोपहर
ऑनलाइन आवेदन शुरू 21 अगस्त 2026, दोपहर
ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तारीख 3 सितंबर 2026, दोपहर
परीक्षा की तारीख अभी घोषित नहीं, आयोग की वेबसाइट पर बाद में जानकारी दी जाएगी

वेतन मिलेगा वेतन?

स्टेनोग्राफर (ग्रेड-III) पद पर चयनित उम्मीदवारों को लेवल-8 के तहत 28,700 रुपये से 91,300 रुपये तक का वेतन मिलेगा। यानी उम्मीदवारों को निर्धारित वेतनमान के अनुसार भुगतान किया जाएगा।

जानें आवेदन शुल्क

एनपीएससी स्टेनोग्राफर भर्ती के लिए ओटीआर यानी वन-टाइम रजिस्ट्रेशन शुल्क नहीं लिया जाएगा। उम्मीदवारों को 300 रुपये परीक्षा शुल्क और 25 रुपये सुविधा शुल्क देना होगा। इसके अलावा भुगतान गेटवे शुल्क, यदि लागू हुआ, तो अलग से देना होगा।

क्या है आवेदन की शर्तें?

मानदंड योग्यता
शैक्षणिक योग्यता किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से किसी भी विषय में स्नातक की डिग्री।
अतिरिक्त योग्यता कंप्यूटर चलाने में 6 महीने का डिप्लोमा।
शॉर्टहैंड 1 साल का शॉर्टहैंड कोर्स और कम से कम 80 शब्द प्रति मिनट की गति जरूरी।

विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे करें आवेदन?

  • सबसे पहले एनपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट npsc.nagaland.gov.in पर जाएं।
  • 21 अगस्त 2026 की दोपहर से 2 सितंबर 2026 की दोपहर तक मुफ्त OTR करें।
  • इसमें केवल पात्र उम्मीदवार ही रजिस्ट्रेशन करें।
  • OTR पूरा करने के बाद 21 अगस्त से 3 सितंबर 2026 की दोपहर तक स्टेनोग्राफर पद के लिए ऑनलाइन आवेदन करें।
  • सरकारी कर्मचारियों को आवेदन के साथ अनापत्ति प्रमाणपत्र (NOC) अपलोड करना होगा।
  • शुल्क और लागू भुगतान गेटवे शुल्क ऑनलाइन जमा करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed