फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   KVS-NVS Recruitment: PGT Maths, TGT Maths-Sanskrit Second Stage Results Released

केवीएस-एनवीएस भर्ती: सीबीएसई ने दूसरे चरण के चार विषयों के परिणाम किए घोषित, जानें कैसा रहा आपका रिजल्ट

Wed, 26 Aug 2026 12:14 PM IST
Shahin Praveen जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Shahin Praveen Updated Wed, 26 Aug 2026 12:14 PM IST
सार
Register For Event

केंद्रीय विद्यालय संगठन और नवोदय विद्यालय समिति ने पीजीटी गणित और टीजीटी गणित-संस्कृत के दूसरे चरण की भर्ती परीक्षा के नतीजे जारी कर दिए हैं। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर अपना परिणाम देख सकते हैं।

विज्ञापन
KVS-NVS Recruitment: PGT Maths, TGT Maths-Sanskrit Second Stage Results Released
CBSE - फोटो : CBSE

विस्तार

CBSE: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने केवीएस-एनवीएस और एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय (EMRS) के विभिन्न पदों के लिए आयोजित दूसरे चरण की भर्ती परीक्षा के परिणाम जारी कर दिए हैं। उम्मीदवार परीक्षा सेवाओं की आधिकारिक वेबसाइट examinationservices.nic.in पर जाकर अपना परिणाम देख सकते हैं।

विज्ञापन

इन चार पदों के परिणाम जारी

बोर्ड ने चार पदों के लिए दूसरे चरण की भर्ती परीक्षा के परिणाम घोषित किए हैं। इनमें पोस्ट ग्रेजुएट टीचर गणित, प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक (टीजीटी) गणित, टीजीटी संस्कृत और लैब अटेंडेंट के पद शामिल हैं। व्यक्तिगत परिणाम या शॉर्टलिस्टिंग की स्थिति जांचने के लिए उम्मीदवारों को अपनी पंजीकरण संख्या और पासवर्ड दर्ज करना होगा।

विज्ञापन


इंटरव्यू वाले पदों के लिए बाद में मिलेगी मार्कशीट
जिन पदों की चयन प्रक्रिया में इंटरव्यू शामिल है, उनके लिए जारी परिणाम से उम्मीदवारों को यह पता चलेगा कि उन्हें इंटरव्यू के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है या नहीं। इंटरव्यू प्रक्रिया पूरी होने और अंतिम परिणाम जारी होने के 15 दिनों के भीतर उम्मीदवारों को मार्कशीट उपलब्ध करा दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

अन्य पदों के परिणाम कब जारी होंगे?

जिन पदों के चयन में इंटरव्यू शामिल नहीं है, उनके लिए टियर-II के अंक परिणाम जारी होने के साथ ही उम्मीदवार के लॉगिन में उपलब्ध कराए जा रहे हैं। जिन उम्मीदवारों को पद के लिए अपनी प्राथमिकता बतानी है, वे आवेदन पोर्टल पर लॉगिन करके तय समय के भीतर अपनी पसंद दर्ज कर सकते हैं।


इंटरव्यू या स्किल टेस्ट वाले पदों का शेड्यूल तय होने के बाद उम्मीदवार के लॉगिन में शेड्यूल और कॉल लेटर उपलब्ध कराया जाएगा। बाकी पदों के परिणाम भी चरणबद्ध तरीके से जारी किए जाएंगे।

कैसे देखें रिजल्ट?

केवीएस, एनवीएस और ईएमआरएस टियर-II भर्ती परीक्षा 2026 का परिणाम देखने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान चरणों का पालन कर सकते हैं:

  • पहले आप आधिकारिक भर्ती पोर्टल examinationservices.nic.in पर जाएं।
  • होमपेज पर दिए गए उम्मीदवार लॉगिन पेज को खोलें।
  • अपनी पंजीकरण संख्या, पासवर्ड और कैप्चा दर्ज करके सबमिट करें।
  • स्क्रीन पर टियर-II का परिणाम या शॉर्टलिस्टिंग की स्थिति दिखाई देगी।
  • परिणाम डाउनलोड करें और भविष्य के लिए उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed