फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   Apply for job on Facebook

नौकरी तलाश रहे बेरोजगारों के लिए अच्छी खबर, फेसबुक पर कर सकेंगे आवेदन

Sun, 30 Apr 2017 11:43 AM IST
amarujala.com-Presented by- संदीप भ्ाट्ट
amarujala.com-Presented by- संदीप भ्ाट्ट Updated Sun, 30 Apr 2017 11:43 AM IST
विज्ञापन
Apply for job on Facebook
इलाहाबाद। नौकरी की तलाश कर रहे बेरोजगारों के लिए अच्छी खबर है। फेसबुक युवाओं को नौकरी दिलाने के लिए कुछ नए फीचर जोड़ने जा रहा है। इसे फेसबुक जॉब फीचर कहा जाएगा। इसमें दो तरह के आप्शन होंगे।
विज्ञापन


इसमें जाब्स के तहत यूजर फेसबुक पर नौकरी तलाशने के साथ ही उसके लिए आवेदन भी कर सकेंगे। फेसबुक पर उपलब्ध ‘अप्लाई नाऊ’ फीचर में जिस पसंदीदा जॉब में आवेदन करना हो, उसके अप्लाई बटन को क्लिक करना होगा। इसके बाद फार्म ओपन हो जाएगा। यूजर अपना बायोडाटा अपलोड कर सकता है।
विज्ञापन


फेसबुक की ओर से बेरोजगारों को जॉब सर्च करने के लिए नई व्यवस्था शुरू करने के बारे में आईटी एक्सपर्ट डॉ. सीपी सिंह का कहना है कि अब बेरोजगारों को जॉब खोजने में सुविधा होगी, इसके साथ ही जॉब उपलब्ध कराने वाले कनसर्न को भी अपने बारे में जानकारी देने में आसानी होगी। इस बारे में फार्चून की रिपोर्ट में कहा गया है कि फेसबुक ने ‘वर्कप्लेस’ का पेड वर्जन लांच किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके साथ ही फ्री वर्जन भी लांच कर दिया गया है। इसमें फेसबुक वर्कप्लेस फीचर को एंड्राएड और आईओएस साफ्टवेयर पर उपयोग में लिया जा सकता है। यह एक व्यावसायिक मैसेजिंग सेवा है, जो बिजनेस करने वाले लोगों के ग्रुप की तरह चैट और फाइल शेयर करने की सुविधा भी देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed