फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Ranchi News ›   ranchi water tank tower collapse two workers dead district school ndrf jharkhand

रांची में बड़ा हादसा: पानी टंकी का टावर गिरा, मलबे में दबकर दो मजदूरों की मौत; तीन को किया गया रेस्क्यू

Thu, 10 Sep 2026 07:42 AM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: आशुतोष प्रताप सिंह Updated Thu, 10 Sep 2026 07:42 AM IST
सार
Register For Event

रांची के जिला स्कूल परिसर में बुधवार शाम पुराने पानी टंकी के टावर को तोड़ने के दौरान अचानक ढह जाने से दो मजदूरों की मौत हो गई। हादसे के समय पांच मजदूर मौके पर थे, जिनमें से तीन को सुरक्षित बचा लिया गया। एनडीआरएफ और जिला प्रशासन की टीम ने मलबे से दोनों शव बरामद कर पुलिस को सौंप दिए।

विज्ञापन
ranchi water tank tower collapse two workers dead district school ndrf jharkhand
रांची में जर्जर पानी की टंकी गिरने से हादसा - फोटो : ANI

विस्तार

झारखंड की राजधानी रांची में बुधवार शाम पुराने पानी टंकी के टावर को गिराने के दौरान बड़ा हादसा हो गया। टावर अचानक ढह गया और उसके मलबे में दबकर दो मजदूरों की मौत हो गई। हादसा शाम करीब छह बजे कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित जिला स्कूल परिसर में हुआ। यहां नई पानी टंकी बनाने के लिए पुराने ढांचे को तोड़ने का काम चल रहा था।

विज्ञापन

हादसे के वक्त पांच मजदूर थे मौके पर

अधिकारियों के मुताबिक, जिस समय पुराने टावर को गिराने का काम चल रहा था, उस दौरान मौके पर कुल पांच मजदूर मौजूद थे। टावर अचानक भरभराकर गिर गया और दो मजदूर मलबे में दब गए। वहीं, तीन मजदूरों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

विज्ञापन

एक शव पहले, दूसरा बचाव अभियान के दौरान मिला

एएसपी निखिल राय ने बताया कि हादसे में दो मजदूरों की मौत हुई है। टावर गिरने के बाद एक मजदूर का शव तुरंत मलबे से बरामद कर लिया गया था, जबकि दूसरा मजदूर मलबे के नीचे फंस गया था। उसकी तलाश के लिए बचाव अभियान चलाया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

एनडीआरएफ की टीम ने संभाला मोर्चा

हादसे की सूचना मिलते ही एनडीआरएफ की टीम भी मौके पर पहुंच गई। रांची स्थित 9वीं बटालियन एनडीआरएफ के कमांडेंट मोहम्मद सलीम रईम ने बताया कि सूचना मिलते ही टीम घटनास्थल के लिए रवाना हुई। टीम ने मौके पर पहुंचकर बचाव अभियान शुरू किया और मलबे में फंसे मजदूर की तलाश की। कमांडेंट ने बताया, "हादसे के वक्त यहां पांच लोग थे। इनमें से तीन को सुरक्षित बचा लिया गया। एक शव जिला प्रशासन ने पहले ही बरामद कर लिया था, जबकि दूसरा शव अब बरामद कर लिया गया है। शव को पुलिस के हवाले कर दिया गया है।"

हादसे के कारणों की जांच शुरू

हादसे के बाद जिला प्रशासन और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुराने पानी टंकी के टावर को गिराने के दौरान यह ढांचा अचानक क्यों ढह गया, इसकी जांच की जा रही है। प्रशासन की ओर से हादसे से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जानकारी जुटाई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed