फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Ranchi News ›   koderma valley jharkhand trailer accident brake failure driver death

झारखंड: ढलान पर फेल हुआ ब्रेक, दो ट्रेलरों की भीषण टक्कर; चालक की दर्दनाक मौत, एक गंभीर

Mon, 14 Sep 2026 02:01 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: आशुतोष प्रताप सिंह Updated Mon, 14 Sep 2026 02:01 PM IST
सार
Register For Event

झारखंड के कोडरमा घाटी में मेघातरी काली मंडा के पास रविवार देर रात दो ट्रेलरों की भीषण टक्कर में एक चालक की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। शुरुआती जांच के अनुसार, ढलान पर पीछे चल रहे ट्रेलर का अचानक ब्रेक फेल होने से चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका और वह आगे चल रहे ट्रेलर के केबिन से जा टकराया।

विज्ञापन
koderma valley jharkhand trailer accident brake failure driver death
(प्रतीकात्मक फोटो) - फोटो : संवाद

विस्तार

झारखंड के कोडरमा घाटी स्थित मेघातरी काली मंडा के पास रविवार देर रात दो ट्रेलरों के बीच हुई भीषण टक्कर में एक चालक की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। शुरुआती जांच में हादसे की वजह पीछे चल रहे ट्रेलर का ढलान पर अचानक ब्रेक फेल होना बताई जा रही है। टक्कर इतनी जोरदार थी कि आगे चल रहे ट्रेलर के चालक का शरीर दो हिस्सों में बंट गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। टक्कर की तेज आवाज और चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग घटनास्थल पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी।

विज्ञापन

ढलान पर अचानक फेल हुआ ट्रेलर का ब्रेक

जानकारी के अनुसार, दोनों ट्रेलर रांची की ओर से आ रहे थे और कोडरमा के रास्ते बिहार की तरफ जा रहे थे। मेघातरी के पास ढलान वाली सड़क से गुजरते समय दोनों वाहन एक-दूसरे के आगे-पीछे चल रहे थे। इसी दौरान पीछे चल रहे ट्रेलर का ब्रेक अचानक फेल हो गया।

विज्ञापन

ब्रेक फेल होने के बाद चालक ने वाहन को नियंत्रित करने की काफी कोशिश की, लेकिन वह ट्रेलर पर नियंत्रण नहीं रख सका। अनियंत्रित ट्रेलर आगे चल रहे ट्रेलर के केबिन से जा टकराया। टक्कर इतनी भीषण थी कि आगे चल रहे ट्रेलर का चालक केबिन में ही बुरी तरह फंस गया और उसका शरीर दो हिस्सों में विभक्त हो गया। शरीर का एक हिस्सा पीछे से टकराने वाले ट्रेलर के केबिन में जाकर गिरा, जबकि दूसरा हिस्सा उसी केबिन में फंसा रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

धमाके की आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे ग्रामीण

हादसा देर रात करीब 12 बजे हुआ। टक्कर की आवाज इतनी तेज थी कि आसपास की दुकानों पर मौजूद लोग और घरों में सो रहे ग्रामीण भी चौंककर जाग गए। घटनास्थल से चीख-पुकार की आवाज सुनकर ग्रामीण और राहगीर तुरंत मौके पर पहुंचे।

घटना की सूचना मिलते ही कोडरमा घाटी की हाईवे गश्त पुलिस टीम भी राहत और बचाव कार्य के लिए मौके पर पहुंच गई। सड़क सुरक्षा समिति के सदस्य सागर कुमार गिरी भी अपनी टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और बचाव कार्य में मदद की।

केबिन में फंसे शव को निकाला, घायल अस्पताल भेजा

पुलिस और बचाव दल ने काफी मशक्कत के बाद ट्रेलर के केबिन में फंसे मृत चालक के शव को बाहर निकाला। वहीं, गंभीर रूप से घायल दूसरे व्यक्ति को तत्काल इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा गया। अस्पताल में घायल का इलाज चल रहा है और उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

मृतक और घायल की पहचान नहीं हुई

हादसे में जान गंवाने वाले चालक और गंभीर रूप से घायल व्यक्ति की पहचान फिलहाल नहीं हो सकी है। पुलिस उनकी पहचान कराने में जुटी है। दुर्घटना के बाद पुलिस ने दोनों क्षतिग्रस्त ट्रेलरों को सड़क से हटवाया, जिसके बाद यातायात को सामान्य कराया गया। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, शुरुआती जांच में हादसे की मुख्य वजह पीछे चल रहे ट्रेलर का ब्रेक फेल होना सामने आई है। हालांकि, पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed