फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   jharkhand/heavy-engineering-corporation-revival-plan-ranchi

झारखंड: HEC को फिर मिलेगी रफ्तार? संसदीय समिति ने सीएम सोरेन से की मुलाकात, पुनरुद्धार की संभावनाओं पर मंथन

Fri, 21 Aug 2026 06:45 PM IST
तरुणेंद्र कुमार चतुर्वेदी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: तरुणेंद्र कुमार चतुर्वेदी Updated Fri, 21 Aug 2026 06:45 PM IST
सार
Register For Event

संसदीय समिति ने शुक्रवार को झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात कर एचईसी के पुनरुद्धार की संभावनाओं और मौजूदा स्थिति पर चर्चा की। छह सदस्यीय समिति ने रांची स्थित एचईसी का दौरा कर कंपनी को दोबारा पटरी पर लाने की संभावनाओं का भी जायजा लिया।

विज्ञापन
jharkhand/heavy-engineering-corporation-revival-plan-ranchi
सीएम हेमंत सोरेन। फाइल फोटो - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

उद्योग संबंधी संसदीय समिति ने शुक्रवार को झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात की और हैवी इंजीनियरिंग कॉर्पोरेशन (एचईसी) लि. के संभावित पुनरुद्धार की योजनाओं एवं मौजूदा स्थिति पर चर्चा की।
विज्ञापन

छह सदस्यीय संसदीय स्थायी समिति की अध्यक्षता राज्यसभा सांसद तिरुचि शिवा कर रहे हैं।

शिवा, एचईसी के पुनरुद्धार के लिए बनी उप-समिति के संयोजक कोंडा विश्वेश्वर रेड्डी और सदस्यों सुलता देव, मल्लु रवि, हसमुखभाई सोमभाई पटेल और चंदन चौहान के साथ गुरुवार को झारखंड पहुंचे थे।
विज्ञापन


संसदीय दल ने गुरुवार को रांची स्थित एचईसी लि का दौरा किया और इसकी वर्तमान स्थिति का आकलन करते हुए राज्य के स्वामित्व वाली इस कंपनी को पुनर्जीवित करने की संभावनाओं का अध्ययन किया। संसद सदस्यों ने राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से शिष्टाचार भेंट भी की।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Bihar Exam: अभ्यर्थी बोले- जब तक मांगें पूरी नहीं होती, तब तक जारी रहेगा आंदोलन; शिक्षा मंत्री ने क्या कहा?
 
'1958 में बनी थी एचईसी'
रेड्डी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट में कहा, एचईसी की स्थापना 1958 में हुई थी। इसमें 20  हजार कर्मचारी, 7,000 एकड़ भूमि और देश की कुछ सबसे बड़ी मशीनरी थी। पिछले 68 वर्षों के संचालन में, तीन साल को छोड़कर, यह लगातार घाटे में चल रही थी। उन्होंने बताया कि छह सदस्यीय उप-समिति के रूप में हम इस बात का मूल्यांकन करने आए हैं कि कंपनी को कैसे पुनर्जीवित और इसे लाभप्रद बना सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed