फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Five man arrested in Jharkhand for sexually assaulting teenage girl

झारखंड: सामूहिक दुष्कर्म के कुछ घंटों बाद पीड़ित लड़की की मौत, पांच लोग गिरफ्तार

Sun, 21 Apr 2019 08:37 AM IST
Shilpa Thakur क्राइम डेस्क, अमर उजाला
क्राइम डेस्क, अमर उजाला Published by: Shilpa Thakur Updated Sun, 21 Apr 2019 08:37 AM IST
विज्ञापन
Five man arrested in Jharkhand for sexually assaulting teenage girl
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

झारखंड के धनबाद जिले में एक टीनेज लड़की के साथ कथित तौर पर पांच लोगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया है। पीड़ित लड़की की घटना के कुछ ही घंटों बाद मौत हो गई। पुलिस ने इस बात की जानकारी शनिवार को दी है।


loader

पुलिस का कहना है कि सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। इन पांच लोगों में दो नाबालिग भी शामिल हैं। पुलिस अधिकारी ने कहा कि यहां जमारता जिले के एक गांव में शादी की पार्टी थी। शादी में आए मेहमान अपने रिश्तेदारों से मिलने गांव में ही दूसरी जगह गए थे। पीड़ित लड़की भी उसी स्थान पर पड़ोस में रहती थी। 

इन्हीं लोगों में ये पांच आरोपी भी शामिल थे। ये सभी शराब के नशे में थे। शुक्रवार को रात के 9 से 10 बजे के बीच में ये लोग लड़की को एक रेतीली जगह ले गए। और वहां उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़ित लड़की के पिता का कहना है कि उनकी बेटी लड़खड़ाते हुए घर पहुंची। घर पहुंचने के बाद उसने पूरी घटना के बारे में बताया और फिर बेहोश हो गई।

इसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। पीड़ित लड़की का शव पोस्टमार्टम के लिए पाटलीपुत्र मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल भेज दिया गया है।

पुलिस अधिकारी ने कहा, "हमें संदेह है कि इस अपराध में पांच से ज्यादा लोग शामिल थे। हम सभी गिरफ्तार लोगों को धनबाद स्थित जिला मुख्यालय ले जाकर पूछताछ करेंगे।"

पूर्वी टुंडी ब्लॉक डेवलेपमेंट अधिकारी सुरेश कुमार सिन्हा ने पीड़ित लड़की के पिता से बात की है। उन्होंने परिवार को आश्वासन दिया है कि वह राज्य सरकार के नियमों के मुताबिक सभी तरह की सहायता प्रदान करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed