{"_id":"61c3fc097a01133df5516948","slug":"weather-mughal-road-closed-due-to-snowfall-mechanical-engineering-department-team-engaged-in-snow-removal-work-from-these-areas","type":"story","status":"publish","title_hn":"मौसम: बर्फबारी के चलते मुगल रोड बंद, इन इलाकों से बर्फ हटाने के काम में लगी मैकेनिकल इंजीनियरिंग विभाग की टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मौसम: बर्फबारी के चलते मुगल रोड बंद, इन इलाकों से बर्फ हटाने के काम में लगी मैकेनिकल इंजीनियरिंग विभाग की टीम
Thu, 23 Dec 2021 10:03 AM IST
करिश्मा चिब
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: करिश्मा चिब
Updated Thu, 23 Dec 2021 10:03 AM IST
जम्मू-कश्मीर में बढ़ती ठंड के साथ-साथ अब पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी भी शुरू हो गई है। बर्फबारी के चलते मुगल रोड को भी आवाजाही के लिए बंद कर दिया गया है।
विज्ञापन
बर्फ हटाने का काम
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जम्मू-कश्मीर के तंगमर्ग, गुलमर्ग और बाबरेशी में गुरुवार सुबह चार बजे से 2 से 3 इंच तक ताजा हिमपात हुआ है। अधिकारी ने बताया कि मैकेनिकल इंजीनियरिंग विभाग (मेड) ने बर्फ हटाने का काम शुरू कर दिया है। उन्होंने बताया कि वाहनों की स्किडिंग को रोकने के लिए केवल 4x4 सुविधा वाले वाहनों या टायरों पर बर्फ की जंजीरों वाले वाहनों को तंगमर्ग और गुलमर्ग के बीच जाने की अनुमति दी जाएगी। वहीं जम्मू-कश्मीर के पुंछ स्थित मुगल रोड क्षेत्र में भी बर्फबारी के बाद मुगल रोड को वाहनों की आवाजाही के लिए बंद कर दिया गया है। साथ ही कश्मीर राजदान पास पर भी बर्फबारी शुरू हो गई है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर: ओमिक्रॉन की दस्तक के बाद बाजारों में भीड़, कोरोना नियमों का नहीं हो रहा पालन, देखिए तस्वीरें
विज्ञापन