फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Srinagar: lg manoj sinha ask Where those people who used to say that there will be no one left to hoist the tr

श्रीनगर: वो लोग कहां हैं जो कहते थे जम्मू-कश्मीर में तिरंगा उठाने के लिए कोई नहीं बचेगा- उपराज्यपाल

Mon, 14 Aug 2023 11:23 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर Published by: जम्मू और कश्मीर ब्यूरो Updated Mon, 14 Aug 2023 11:23 AM IST
सार
Register For Event

उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती का स्पष्ट संदर्भ देते हुए कहा कि वह लोग आज कहां हैं, दावा करते थे कि जम्मू-कश्मीर में तिरंगा उठाने के लिए कोई नहीं बचेगा। उन्हें इस रैली में शामिल होना चाहिए था।

विज्ञापन
Srinagar: lg manoj sinha ask Where those people who used to say that there will be no one left to hoist the tr
LG Manoj Sinha - फोटो : प्रशासन

विस्तार

स्वतंत्रता दिवस से पहले श्रीनगर में रविवार को विशाल तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। इसमें सरकारी कर्मचारियों से लेकर घाटी के युवाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और हाथ में तिरंगा थामकर सड़कों पर निकले। रैली की अगुवाई जम्मू-कश्मीर के उप राज्यपाल मनोज सिन्हा ने की। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर के युवा राष्ट्रीय ध्वज से प्यार करते हैं, जिसका प्रत्यक्ष उदाहरण यह रैली है। सिन्हा ने पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती का स्पष्ट संदर्भ देते हुए कहा कि वह लोग आज कहां हैं, दावा करते थे कि जम्मू-कश्मीर में तिरंगा उठाने के लिए कोई नहीं बचेगा। उन्हें इस रैली में शामिल होना चाहिए था। उन्होंने कहा, उन्हें समझ आ गया होगा कि जम्मू-कश्मीर का हर युवा राष्ट्रीय ध्वज को उतना ही प्यार करता है, जितना देश के किसी अन्य हिस्से के लोग।
विज्ञापन


मनोज सिन्हा ने कहा, पीडीपी अध्यक्ष ने 2019 में अनुच्छेद 370 को निरस्त करने से पहले कहा था कि अगर जम्मू-कश्मीर का विशेष दर्जा रद्द कर दिया गया, तो राष्ट्रीय ध्वज उठाने वाला कोई नहीं बचेगा। आज पूरे देश में जम्मू-कश्मीर के लोगों की सराहना की जा रही है। चूंकि हम लोगों को जोड़ रहे हैं और विकास को गरीबों और वंचितों तक पहुंचा रहे हैं, इसलिए कुछ लोग इसे बर्दाश्त नहीं कर पा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


तिरंगे का सम्मान करना, बहादुर सैनिकों का सम्मान करने जैसा

एक समय था जब कश्मीर के युवाओं को गुमराह किया गया था, लेकिन आज वह राष्ट्र और जम्मू-कश्मीर के निर्माण में योगदान दे रहे हैं। यह हम सभी के लिए गर्व का क्षण है। आइए हम एक साथ आएं और जम्मू-कश्मीर का दर्जा बहाल करें। उन्होंने कहा, उन्हें गर्व और संतुष्टि महसूस हो रही है कि रैली में न केवल प्रशासन और सुरक्षाबलों के लोग मौजूद हैं, बल्कि कश्मीर के आम लोगों ने भी इसमें भाग लिया। 

उन्होंने कहा, मैं सोचता हूं और महसूस करता हूं कि तिरंगे का सम्मान करना देश और अपने प्राणों की आहुति देने वाले बहादुर सैनिकों का सम्मान करना है। लोग समझ गए हैं कि सभी को तिरंगे की रक्षा करनी है और सभी को देश के विकास में योगदान देना है। मुझे लगता है कि यही है कश्मीर में बड़ा बदलाव।

ऐसे कदम पहले उठाए गए होते, तो आज स्थिति कुछ और होती

प्रसिद्ध खिलाड़ी कुलदीप हांडू ने रैली में पहुंचकर प्रशासन के प्रयासों की सराहना की और कहा कि रैली ने लोगों में एकता का संदेश दिया है। हांडू ने कहा, हम इस राष्ट्र के निर्माण के लिए एक साथ चलेंगे। यह रैली बड़ा संदेश होगा कि हम एक साथ हैं। हम भारत के साथ हैं। 


एक अन्य प्रतिभागी जहांजेब ने कहा कि रैली कश्मीर के लिए सकारात्मक कदम है। उन्होंने कहा, ऐसे आयोजन हर स्वतंत्रता दिवस पर होने चाहिए। हम भारत का हिस्सा हैं और अगर यह कदम पहले उठाए गए होते तो शायद हम आज बेहतर स्थिति में होते।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed