युवाओं के लिए खुशखबरी: जम्मू-कश्मीर में सरकारी नौकरी का बड़ा मौका, 2863 पदों पर भर्ती का एलान
जम्मू-कश्मीर सेवा चयन बोर्ड ने विभिन्न विभागों में 2863 पदों पर भर्ती की अधिसूचना जारी की है, जिसके लिए 5 अक्तूबर से 3 नवंबर तक ऑनलाइन आवेदन किए जा सकेंगे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जम्मू-कश्मीर में युवाओं को सरकारी नौकरी के लिए सुनहरा मौका आया है। जम्मू-कश्मीर सेवा चयन बोर्ड (जेकेएसएसबी) ने विभिन्न विभागों में 2863 पदों पर भर्ती की अधिसूचना मंगलवार को जारी की है। इन पदों के लिए 5 अक्तूबर से 3 नवंबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। भर्ती में यूटी, संभागीय और जिला कैडर के पद शामिल हैं।
यूटी कैडर के लिए 105, संभागीय कैडर के लिए 1990 और जिला कैडर के लिए 768 पद हैं। दोनों संभागों को समान महत्व देते हुए जम्मू संभाग में 1093 और कश्मीर में 897 पदों का आवंटन किया गया है। उम्मीदवार के पास आवेदन की अंतिम तिथि तक डोमिसाइल प्रमाणपत्र होना अनिवार्य है। भर्ती में कम शैक्षणिक योग्यता वालों के लिए भी माैका है। चतुर्थ श्रेणी (एमटीएस) और सैनिटेशन वर्कर के पद भी भरे जाएंगे। एमटीएस के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता मैट्रिक और सैनिटेशन वर्कर के लिए 8वीं पास रखी गई है। दोनों पदों के लिए अधिकतम योग्यता 10+2 है।
हर जिले के युवाओं को लाभ : जिला स्तर पर भी अवसरों का बंटवारा किया गया है। जम्मू जिले के युवाओं के लिए 65, कठुआ के लिए 50, पुंछ के लिए 49, डोडा और उधमपुर के लिए 46-46, रियासी के लिए 34, किश्तवाड़ के लिए 25, सांबा के लिए 14 और रामबन के लिए नौ पद शामिल हैं।
आयु की गणना 1 जनवरी 2026 से
आयु की गणना 1 जनवरी 2026 के आधार पर होगी। सामान्य वर्ग के लिए अधिकतम आयु 40 वर्ष, अधिकांश आरक्षित वर्गों के लिए 43 और दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए 42 वर्ष निर्धारित है। सामान्य के लिए 600 और एससी-एसटी के लिए 500 रुपये शुल्क : सामान्य वर्ग के लिए आवेदन शुल्क 600 रुपये है, जबकि एससी, एसटी-1, एसटी-2, ईडब्ल्यूएस और पीडब्ल्यूबीडी उम्मीदवारों के लिए 500 रुपये है। लिखित परीक्षा ऑब्जेक्टिव होगी और प्रत्येक गलत उत्तर पर एक-चौथाई अंक काटे जाएंगे।