फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Omar said UCC will not be implemented in Jammu and Kashmir at any cost: Omar

यूसीसी को लेकर सीएम उमर का बड़ा बयान, जम्मू-कश्मीर में लागू करने से किया साफ इनकार, बोले- संसद में लाएं विधेयक

Wed, 07 Oct 2026 11:27 AM IST
Nikita Gupta अमर उजाला नेटवर्क, अरनिया
अमर उजाला नेटवर्क, अरनिया Published by: Nikita Gupta Updated Wed, 07 Oct 2026 11:27 AM IST
सार
Register For Event

मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने कहा कि जम्मू-कश्मीर में यूनिफॉर्म सिविल कोड (यूसीसी) किसी भी कीमत पर लागू नहीं किया जाएगा और केंद्र को इसे संसद में विधेयक के रूप में लाना चाहिए।

विज्ञापन
Omar said UCC will not be implemented in Jammu and Kashmir at any cost: Omar
मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला - फोटो : एजेंसी

विस्तार

मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने मंगलवार को कहा कि यूनिफॉर्म सिविल कोड (यूसीसी) जम्मू-कश्मीर में किसी भी कीमत पर लागू नहीं किया जाएगा। पूरे देश के लिए ऐसे कानून पर संसद में बहस होनी चाहिए और इसे वहीं पारित किया जाना चाहिए। उन्होंने भाजपा व केंद्र सरकार को चुनौती दी कि यदि हिम्मत है तो वे संसद में विधेयक लेकर आएं।

विज्ञापन


पत्रकारों से बातचीत में उमर ने कहा कि कोई भी कानून तब तक सही मायने में यूनिफॉर्म (एकसमान) नहीं कहा जा सकता जब तक वह पूरे देश में एक साथ लागू न हो। भाजपा शासित राज्य इसे टुकड़ों में लागू कर रहे हैं जो पूरी तरह से गलत है। केंद्र इसे अलग-अलग राज्यों के माध्यम से लागू करने के बजाय सीधे संसद में विधेयक के रूप में पेश करें। उन्होंने कहा कि बिहार में भी सत्ताधारी दल ने इसे लागू न करने की बात कही है। जम्मू-कश्मीर सरकार भी इसे अपने यहां लागू नहीं करेगी।

विज्ञापन
Trending Videos

वोटर लिस्ट में गड़बड़ियों पर सुप्रीम कोर्ट से उम्मीद
इंडिया ब्लॉक के सांसदों के चुनाव आयोग कार्यालय तक मार्च करने के सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा कि यह प्रक्रिया आगे भी जारी रहेगी। मतदाता सूची से बड़े पैमाने पर नाम हटाए जाने के आरोपों पर उमर ने कहा कि विपक्ष इस मुद्दे को लंबे समय से उठा रहा है। सुप्रीम कोर्ट ने भी इस मामले को पूरी गंभीरता से लिया है। अब यह देखना बाकी है कि चुनाव आयोग और केंद्र सरकार से जवाब मिलने के बाद सुप्रीम कोर्ट इसे सुधारने के लिए क्या कदम उठाता है।

रोहिंग्याओं पर अचानक से हुई कार्रवाई अजीब
बांग्लादेशियों और रोहिंग्याओं पर कार्रवाई पर उमर ने कहा कि रोहिंग्याओं को जब उनके अपने देश से खदेड़ा गया था तब मानवीय आधार पर उन्हें यहां शरण और रहने की जगह दी गई थी। अब अचानक उनके खिलाफ इस तरह की कार्रवाई करना काफी अजीब लगता है। हालांकि, कानून-व्यवस्था के पहलू के मद्देनजर बिना दस्तावेज अवैध रूप से रहने वाले बांग्लादेशियों का मामला अलग है। उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर में पुलिस और कानून-व्यवस्था केंद्र और उपराज्यपाल के अधीन है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed