{"_id":"66ab230557ba01be99047e71","slug":"jammu-and-kashmir-bsf-troops-foiled-an-infiltration-bid-on-jammu-ib-2024-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu: बॉर्डर पर घुसपैठ की कोशिश नाकाम, बीएसएफ ने पाकिस्तानी घुसपैठिये को किया ढेर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu: बॉर्डर पर घुसपैठ की कोशिश नाकाम, बीएसएफ ने पाकिस्तानी घुसपैठिये को किया ढेर
Thu, 01 Aug 2024 11:24 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: शाहरुख खान
Updated Thu, 01 Aug 2024 11:24 AM IST
विज्ञापन
बीएसएफ(फाइल फोटो)
- फोटो : पीटीआई
जम्मू अंतरराष्ट्रीय सीमा पर बीएसएफ जवानों ने घुसपैठ की कोशिश को नाकाम कर दिया। सतर्क बीएसएफ जवानों ने सांबा सीमा क्षेत्र में संदिग्ध गतिविधि देखी। जवाबी कार्रवाई करते हुए एक घुसपैठिये को ढेर कर दिया है।
जानकारी के अनुसार, घगवाल सेक्टर में बुधवार देर रात पाकिस्तान की तरफ से घुसपैठ की कोशिश की गई। बीएसएफ के जवानों ने इसे नाकाम कर दिया। जवानों ने एक घुसपैठिए को ढेर कर दिया। घुसपैठ की नाकाम कोशिश के बाद सीमा पर सतर्कता और कड़ी कर दी गई है।
बुधवार देर रात घगवाल सेक्टर के खोरा इलाके में बीएसएफ जवानों ने अंतरराष्ट्रीय सीमा पर संदिग्ध गतिविधि देखी। जवानों ने एक घुसपैठिए को बीएसएफ बाड़ की ओर आते देखा, सतर्क जवानों ने उसे ललकारा। घुसपैठिये को चेतावनी भी दी गई, लेकिन घुसपैठिया नहीं माना। जवानों ने कार्रवाई करते हुए घुसपैठिए को मार गिराया।
विज्ञापन
कुपवाड़ा में सैन्य चौकी पर बैट हमला, जवान बलिदान, आतंकी ढेर
इससे पहले, बीते शुक्रवार की रात को कुपवाड़ा के माच्छिल सेक्टर में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर सुरक्षाबलों ने बैट हमले को नाकाम कर एक पाकिस्तानी घुसपैठिए को मार गिराया था। हमले में शामिल दो अन्य आतंकी अंधेरे का फायदा उठा पीओके भाग निकलने में सफल रहे थे। हमले में एक जवान भी बलिदान हो गया था। जूनियर कमीशंड अधिकारी (जेसीओ) कैप्टन सहित चार जवान घायल हो गए थे। सुरक्षाबलों ने इलाके को घेरकर सघन तलाशी अभियान चलाया था।