फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Inspection of e-buses

Jammu News: ई-बसों में महिलाओं की शिकायत पर 72 घंटे के भीतर चालक-परिचालक को देना होगा जवाब

विज्ञापन
Inspection of e-buses
- अमर उजाला के अभियान महिलाओं की बेबसी पर जागा प्रशासन, ई-बसों में परखी व्यवस्था
विज्ञापन

- महिला यात्रियों की सुविधाओं पर फोकस, छोटी में 40 और बड़ी बस में 52 की क्षमता से ऊपर सवारी बिठाने पर रोक
संवाद न्यूज एजेंसी
जम्मू। ई-बसों में महिला यात्रियों आ रही परेशानियों और दुर्व्यवहार की शिकायतों पर जम्मू स्मार्ट सिटी प्रशासन ने संज्ञान लिया है। अब ई-बसों में महिला यात्रियों की शिकायत पर 72 घंटे के भीतर चालक-परिचालक को जवाब देना होगा।
वीरवार को स्मार्ट सिटी की एक विशेष टीम ने विभिन्न रूट पर चलने वाली ई-बसों में सफर कर व्यवस्थाएं परखीं। बसों का निर्धारित स्टॉप पर ठहराव, यात्रियों की संख्या, महिलाओं के लिए आरक्षित सीटों की स्थिति और अन्य सुरक्षा उपकरणों का जायजा लिया गया। चालकों और सहचालकों को नियम व दिशानिर्देश बताए गए। यह अभियान प्रबंधक ऑपरेशन रजत शर्मा की निगरानी में चलाया गया। रजत ने बताया कि छोटी ई-बस में 40 और बड़ी में 52 यात्रियों के बैठने की क्षमता हैं। निर्धारित क्षमता पूरी होने के बाद सुरक्षा कारणों से अतिरिक्त यात्रियों को बिठाने की अनुमति नहीं है। बस में क्षमता से ऊपर एक भी सवारी नहीं बिठाई जाएगी। नियमों का उल्लंघन करने पर चालक-परिचालक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। अमर उजाला ने महिलाओं की बेबसी अभियान के तहत ई-बसों में महिला यात्रियों को आ रही परेशानियों को प्रमुखता से उजागर किया है। इसके बाद स्मार्ट सिटी के सीईओ डॉ. देवांश यादव के निर्देश पर ई-बसों की जांच के लिए विशेष अभियान चलाया गया। टीम ने विभिन्न मार्गों पर चल रही ई-बसों की जांच की। इनमें रूट-20 एम्स विजयपुर, आईसी-2 उधमपुर और आईसी-3 एक्सटेंशन रियासी-कटड़ा व अन्य शामिल थे।
विज्ञापन

----
ई-बसों को लेकर पोर्टल पर करें शिकायत
प्रबंधक ऑपरेशन रजत शर्मा ने बताया कि ई-बसों में महिलाओं और दिव्यांगों के लिए सीटें आरक्षित रखी गईं हैं। 40 यात्रियों की क्षमता वाली छोटी ई-बस में नौ जबकि 52 यात्रियों की क्षमता वाली बड़ी बस में 12 सीटें आरक्षित हैं। अगर किसी भी महिला को इन सीटों पर पुरुष यात्री बैठा मिलता और वह सीट देने से मना करता है, या चालक व परिचालक दुर्व्यवहार करते हैं तो वे माय जम्मू एप और माय जम्मू पोर्टल के माध्यम से अपनी शिकायत दर्ज करवा सकती हैं। शिकायत मिलने के बाद 72 घंटे के भीतर प्राथमिकता के आधार पर जवाबदेही तय की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed