{"_id":"6ab839216fa25dc80402df04","slug":"education-news-jammu-news-c-10-jmu1059-1023340-2026-09-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: कानून की पढ़ाई संग कारोबार का सपना बुन रहीं तानिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: कानून की पढ़ाई संग कारोबार का सपना बुन रहीं तानिया
विज्ञापन
सचित्र ...
- मां की जिम्मेदारियां देख आत्मनिर्भर बनने का लिया संकल्प, मिशन युवा से मिला सात लाख का सहारा
- बीबीए एलएलबी की पढ़ाई के साथ देशभर में क्लोदिंग ब्रांड शुरू कर पहचान बनाने का लक्ष्य
संवाद न्यूज एजेंसी
जम्मू। परिस्थितियां कितनी भी चुनौतीपूर्ण हों, हौसला और मेहनत रास्ता बना सकते हैं। भद्रवाह की तानिया कोतवाल (24) की कहानी इसी जज्बे की मिसाल है। मां के साथ जम्मू के रूपनगर-दुर्गानगर में किराए के मकान में रहकर बीबीए एलएलबी (ऑनर्स) की पढ़ाई कर रहीं तानिया ने 2022 में पढ़ाई के साथ अपना क्लोदिंग कारोबार शुरू किया है। अब इस कारोबार को न सिर्फ जम्मू कश्मीर बल्कि देश भर में अलग पहचान बनाने के लक्ष्य पर काम कर रहीं हैं।
परिवार की जिम्मेदारियां संभाल रही मां की आर्थिक रूप से मदद करने की तानिया ने ठानी। कपड़ों और डिजाइनिंग में रुचि को सपने में बदला और क्लोदिंग ब्रांड (लेडिज कपड़ों की सिलाई/ कढ़ाई) शुरू किया। सबसे बड़ी चुनौती कारोबार के लिए पूंजी जुटाना रही। घरेलू खर्च और कॉलेज फीस के बीच शुरुआती निवेश जुटाना आसान नहीं था। ऐसे में तानिया के सपनों को उड़ान मिशन युवा योजना ने दी। योजना से सात लाख रुपये का ऋण मिलने के बाद तानिया ने अपनी क्लोदिंग यूनिट शुरू की। अब तानिया का ब्रांड भारतीय एथनिक और समकालीन परिधानों पर केंद्रित है और वह इसे जम्मू-कश्मीर की पहचान से जोड़ते हुए देशभर में पहुंचाना चाहती हैं।
कॉलेज की पढ़ाई, असाइनमेंट और परीक्षाओं के साथ कारोबार संभालना आसान नहीं है। उत्पादन से लेकर डिजाइन, कामगारों, ग्राहकों और वित्तीय प्रबंधन तक की जिम्मेदारी वह खुद संभाल रही हैं। तानिया का कहना है कि युवाओं को अपने सपने शुरू करने के लिए सही समय का इंतजार नहीं करना चाहिए। छोटे कदम से शुरुआत कर मेहनत और अनुभव के साथ आगे बढ़ा जा सकता है।