आखिर क्यों मां के घर में फंदा लगाकर की आत्महत्या?
जानीपुर थाना के अंतर्गत बूटा नगर स्थित एक मकान में व्यक्ति का शव फंदे पर झूलता मिला है। परिवार के लोगों को सुबह सात बजे इस घटना की जानकारी मिली तो उन्होंने रोना चिल्लाना शुरू कर दिया।
जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतरवाया तथा पोस्टमार्टम करवाकर शव परिवार के हवाले कर दिया है। घटना व्यक्ति के मां के घर हुई है। जबकि मरने वाला खुद जगती, नगरोटा का रहने वाला है।
जानकारी मुताबिक जगती नगरोटा निवासी सुरिंद्र पंडिता (42) अपनी मां के घर लोअर रूप नगर, बूटा नगर में आए थे। यहां उनकी मां और बहन रहती है।
हर सप्ताह मां से मिलने आता था युवक
रात का खाना खाने के बाद सुरिंद्र सोने के लिए चले गए था। जब सुबह सुरिंद्र की मां ने उठकर दरवाजा खटखटाया को देखा तो सुरिंद्र का शव पंखे से लटक रहा है।
मां की चीख सुनकर सुरिंद्र की बहन भी भागी आई तो भाई का शव देख पेखे पर झूल रहा था। तभी आसपास के लोग भी इकट्ठा हो गए। पड़ोस के लोगों ने ही पुलिस को भी सूतित किया।
पुलिस ने घटना स्थल से गले से कसा हुआ दुप्पा को कब्जे में ले लिया है। जबकि आत्महत्या करने संबंधी कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।
पुलिस की ओर से जुटाई गई जानकारी के मुताबिक सुरिंद्र पंडिता अपनी बारह साल की बेटी, दस साल के बेटे और पत्नी के साथ जगती नगरोटा में रह रहे थे। पुलिस मौत के कारणों की तलाश में जुट गई है।