फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Bridge wall damaged

खतरा : बेलीचराना के पास चौथे तवी पुल की सुरक्षा दीवार दरकी

विज्ञापन
Bridge wall damaged
तहसीलदार, सिंचाई विभाग और पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों ने माैके पर जानी स्थिति
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। भगवती नगर स्थित बेलीचराना चौक और तवी रिवर फ्रंट पार्क के निकट चौथे तवी पुल की सुरक्षा दीवार फिर दरकने लगी है। पिछले साल बाढ़ में पानी के दबाव से यह दीवार पूरी तरह से धंस गई थी। इसके बाद दीवार को मजबूत करने के लिए पहले पत्थर और उसके बाद सीमेंटेड दीवार बनाई गई। अब फिर दीवार खिसकने लगी है। इससे आसपास के लोगों में डर पैदा हो गया है।
स्थानीय लोगों के अनुसार ठीक उसी जगह पर दोबारा मिट्टी और पत्थर खिसकना शुरू हो गए हैं, जहां पिछले साल बाढ़ में बैराज के निकट दीवार गिरी थी। इससे पुल की अप्रोच रोड के नीचे का हिस्सा खोखला होने की आशंका है। सूचना मिलने पर तहसीलदार, नायब तहसीलदार, सिंचाई विभाग और पीडब्ल्यूडी के अधिकारी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। बेलीचराना चौक के आसपास रहने वाले लोगों ने बताया कि अगर समय रहते दीवार को मजबूत नहीं किया गया तो तवी में जलस्तर बढ़ने पर पानी सीधे आसपास के घरों में प्रवेश कर सकता है।
विज्ञापन

---
कंकरीट बेस दीवार बनाने की मांग
बेलीचराना चौक के त्रिशल, रोहित, अजमेर, हामजा और अन्य लोगों ने सरकार से मांग की कि मजबूत कंक्रीट बेस के साथ सुरक्षा दीवार का स्थायी पुनर्निर्माण शुरू किया जाए। पिछले साल बाढ़ में यहीं से पानी ने आसपास के क्षेत्रों में प्रवेश कर तबाही मचाने का काम किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed