फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Army demonstrated its strength in eastern Ladakh near Chinese border

पूर्वी लद्दाख में युद्धक तैयारी परखीं: चीन सीमा से सटे इलाके में सेना ने दिखाई ताकत, टैंक फॉर्मेशन का अभ्यास

Wed, 28 Oct 2026 10:39 PM IST
Akash Dubey जैनब संधू, लेह
जैनब संधू, लेह Published by: Akash Dubey Updated Wed, 28 Oct 2026 10:39 PM IST
सार
Register For Event

अरुणाचल में तनातनी के बीच भारतीय सेना ने बुधवार को पूर्वी लद्दाख में चीन सीमा पर ताकत दिखाई। मैकेनाइज्ड फोर्स की क्षमता बढ़ाने को अभ्यास हुआ, जिसकी समीक्षा लेफ्टिनेंट जनरल प्रतीक शर्मा ने की।

विज्ञापन
Army demonstrated its strength in eastern Ladakh near Chinese border
पूर्वी लद्दाख में सेना ने युद्धक तैयारी परखीं - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अरुणाचल में तनातनी के बीच भारतीय सेना ने पूर्वी लद्दाख में चीन सीमा से सटे दुर्गम ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बुधवार को ताकत दिखाई। मैकेनाइज्ड फोर्स की ऑपरेशनल क्षमता बढ़ाने के लिए जमीनी स्तर पर अभ्यास किया। इसमें युद्ध क्षेत्र में आवाजाही, टैंकों के साथ सैन्य फॉर्मेशन, निगरानी व्यवस्था और कठिन परिस्थितियों में उपकरणों के प्रभावी इस्तेमाल पर जोर दिया गया। 

विज्ञापन

 
सेना के अनुसार लद्दाख के चुनौतीपूर्ण भूभाग में सैन्य अभियानों को प्रभावी ढंग से अंजाम देने के लिए विशेष कौशल, सैनिकों का ऊंचाई के अनुकूल ढलना, टैंक क्रू की दक्षता और विभिन्न सैन्य इकाइयों के बीच बेहतर तालमेल जरूरी है। प्रशिक्षण के दौरान टैंक फॉर्मेशन, युद्धक्षेत्र में सैन्य उपकरणों की तैनाती और जलमार्गों से जुड़े अभ्यास भी किए गए।
विज्ञापन


ऊंचाई पर युद्धक क्षमता बढ़ाने पर जोर
लद्दाख में कम तापमान, बर्फीली हवाएं और दुर्गम भूभाग के बीच टैंकों व अन्य सैन्य वाहनों का संचालन चुनौतीपूर्ण होता है। ऐसे में सेना का जोर सैनिकों को इन परिस्थितियों के अनुरूप तैयार करने के साथ उपकरणों के रखरखाव और उनकी ऑपरेशनल उपलब्धता सुनिश्चित करने पर है। प्रशिक्षण का उद्देश्य चुनौतीपूर्ण वातावरण में भी सैन्य अभियानों के दौरान बेहतर समन्वय और युद्धक तत्परता बनाए रखना है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

उत्तरी कमान प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल प्रतीक शर्मा ने परखी तैयारी 
उत्तरी कमान प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल प्रतीक शर्मा ने बुधवार को कारगिल और बटालिक सेक्टर में सेना की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण इन क्षेत्रों में तैनात जवानों से बातचीत की और कठिन भौगोलिक परिस्थितियों तथा प्रतिकूल मौसम में उनके उच्च मनोबल और राष्ट्र के प्रति प्रतिबद्धता को सराहा। भारत और चीन के बीच पूर्वी लद्दाख में सीमा विवाद दोनों देशों के संबंधों का अहम मुद्दा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed