Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   टिप्पर की टक्कर से बुजुर्ग की मौत

टिप्पर की टक्कर से बुजुर्ग की मौत

Fri, 25 Jul 2014 05:30 AM IST
Jammu
Jammu Updated Fri, 25 Jul 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
जम्मू। वीरवार की सुबह बोहड़ी इलाके में टिप्पर की चपेट में आने से स्कूटर सवार एक बुजुर्ग की मौत हो गई। दुर्घटना के बाद चालक मौके से फरार हो गया, जबकि टिप्पर को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। मिली जानकारी के अनुसार बोहड़ी स्थित आनंद नगर निवासी एस पंडित (50) स्कूटर पर जा रहे थे। इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रहे तेज रफ्तार टिप्पर की टक्कर से पंडित गिर पड़े। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने लहूलुहान पंडित को जीएमसी अस्पताल पहुंचाया। जहां डाक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद टिप्पर चालक भागने में कामयाब रहा। पौनी चक्क पुलिस ने टिप्पर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस के अनुसार चालक की तलाश की जा रही है। बुजुर्ग की मौत के बाद आनंद नगर में रहने वाले लोगों, खासकर कश्मीरी पंडितों ने दुर्घटना के विरोध स्वरूप प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। उनका कहना था कि पुलिस व्यस्त इलाके में तेज रफ्तार वाहनों पर अंकुश लगाने में असफल रही है, जिसके कारण इलाके में अक्सर दुर्घटनाएं हो रही हैं। उन्होंने पुलिस से मांग की कि तेज रफ्तार वाहनों पर शिकंजा कसा जाए। उधर काली पुली मीरां साहिब में एक कार और बाइक की टक्कर में महिला बुरी तरह घायल हो गई। टांडा निवासी कमला देवी (53) को परिवार के लोगों ने उन्हें घायल अवस्था में जीएमसी में भर्ती करवाया गया। यहां उनकी हालत में सुधार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed