Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   सर्प दंश से एक की मौत

सर्प दंश से एक की मौत

Sat, 19 Jul 2014 05:30 AM IST
Jammu
Jammu Updated Sat, 19 Jul 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
जम्मू (ब्यूरो)। गांव मरदयाली नजदीक बनतालाब में शुक्रवार को एक जहरीले सांप के डंसने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। बनतालाब निवासी कुलदीप सिंह उर्फ पप्पू (45) को अफरातफरी में जीएमसी अस्पताल लाया गया, लेकिन इलाज के दौरान कुछ देर बाद ही उसने दम तोड़ दिया। मृतक आर्मी के रिटायर जवान थे। अपने बेटों के लिए पोल्ट्री फार्म खोला था। जहां वह देर शाम को काम कर रहे थे। रिश्तेदारों ने बताया कि कुलदीप सिंह उर्फ पप्पू ने आर्मी से रिटायर होने के बाद अपना पोल्ट्री फार्म खोला था। वह अधिकतर समय अपना वहीं पर बिताते थे। रोजाना की तरह शुक्रवार को वह पोल्ट्री फार्म गए और काम करने लगे। देर शाम साफ-सफाई करते वक्त सांप ने उन्हें डंस लिया। पहले तो उन्हें इसका पता नहीं चला, लेकिन जैसे ही सांप को देखा तो शोर मचाना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed