{"_id":"6193f5ed7892f35fd57c04d7","slug":"action-udhampur-news-jmu2479783100","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने शहर के विभिन्न हिस्सों में नाका लगाकर काटे चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस ने शहर के विभिन्न हिस्सों में नाका लगाकर काटे चालान
उधमपुर शहर में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करती पुलिस
- फोटो : UDHAMPUR
Link Copied
उधमपुर। शहर में यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए पुलिस की सख्ती जारी है। शहर के विभिन्न हिस्सों में पुलिस ने नाके लगाए हैं। मंगलवार को पुराने राजमार्ग के विभिन्न हिस्सों में नाके लगाकर चालान काटे गए। साथ ही शहर से गुजर रहे ट्रकों के भी चालान काटे।
विज्ञापन
शहर में यातायात बुरी तरह प्रभावित है। कई स्थानों पर हर रोज जाम लग रहा है। प्रतिबंध के बाजवूद शहर से ट्रक निकल रहे हैं। डीएसपी ट्रैफिक की निगरानी में इसको लेकर तेजी से काम शुरू किया गया है। डाक बंगला, एमएच चौक, सुभाष चौक, सलाथिया चौक, सैला तालाब और शहर के कई हिस्सों में पुलिस ने नाका लगाकर कार्रवाई की है। बिना हेलमेट के दोपहिया वाहन चलाने वालों का चालान किया जा रहा है। मोबाइल पर बात करते हुए वाहन चलाने वालों पर भी कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
अब पुलिस शहर के अंदर से बिना अनुमति के गुजरने वाले ट्रकों पर भी कार्रवाई कर रही है। कुछ वर्ष पहले जिला प्रशासन ने शहर से ट्रकों की आवाजाही पर प्रतिबंध लगाया था। इसके बावजूद कई ट्रक शहर के अंदर से निकलते हैं। लेकिन, मंगलवार को पुलिस ने इसको लेकर कार्रवाई की। इस दौरान कई ट्रकों का चालान काटा गया, और शहर के अंदर से न गुजारने की चेतावनी दी। शाम तक चली प्रक्रिया में पुलिस ने 50 से अधिक चालान काटे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।