{"_id":"605453fe8ebc3e8c9376ad0e","slug":"rajouri1616139262","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजोरी में खराब प्रदर्शन करने वाले ठेकेदारों को ब्लैकलिस्ट करने का आदेश","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
राजोरी में खराब प्रदर्शन करने वाले ठेकेदारों को ब्लैकलिस्ट करने का आदेश
Fri, 19 Mar 2021 01:04 PM IST
अमर उजाला लोकल ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजोरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजोरी
Published by: अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Fri, 19 Mar 2021 01:04 PM IST
विज्ञापन
blacklist
- फोटो : amarujala
राजोरी जिले में खराब प्रदर्शन करने वाले सरकारी ठेकेदारों को ब्लैकलिस्टिंग का सामना करना पड़ सकता है। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (पीएमजीएसवाई), पीडब्ल्यूडी और जेएंडके प्रोजेक्ट्स कंस्ट्रक्शन कॉरपोरेशन लिमिटेड के तहत कई विकासात्मक कार्यों का निष्पादन एजेंसियों द्वारा तय समयसीमा में नहीं किया गया। तय समयसीमा के भीतर विकासात्मक कार्यों को निष्पादित करने में लंबे समय तक देरी का मुख्य कारण ठेकेदारों का लापरवाही भरा दृष्टिकोण था।
विज्ञापन
राजोेरी के अधिकारियों ने यह भी देखा कि ठेकेदारों ने काम के निष्पादन में उचित व्यक्तियों और मशीनरी को नहीं रखा है, जिसके परिणामस्वरूप समय पर काम पूरे नहीं होते हैँ । ठेकेदारों की ओर से खराब प्रदर्शन के कारण, कार्यों की प्रगति नहीं हुई है और जिले में समग्र विकास संतुष्टि जनक नहीं है। यह मामला तब सामने आया जब जिला विकास आयुक्त (डीडीसी) राजेश कुमार शवन ने हाल ही में जिले में विकास कार्यों की समीक्षा बैठक की।
विज्ञापन
इसी के बाद डीडीसी ने एक आदेश जारी किया और संबंधित कार्यकारी अभियंताओं, अधीक्षण अभियंताओं को निर्देश दिया कि वे उन ठेकेदारों को ब्लैकलिस्ट करने की प्रक्रिया शुरू करें जो निर्धारित अवधि में कार्यों को अंजाम देने में विफल रहे हैं। डीडीसी के आदेश अनुसार क्रियान्वयन एजेंसियां सीडीआर को जब्त कर लेंगी और अयोग्य ठहराए जाने वाले ठेकेदारों को अगले तीन साल तक टेंडर प्रक्रिया में भाग लेने कि अनुमति नहीं होगी।
विज्ञापन
