{"_id":"6a606ae4e59847010f0afed2","slug":"accident-during-duty-in-rajouri-2026-07-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजोरी में ड्यूटी के दौरान हादसा: जवान सुखप्रीत सिंह बलिदान, सेना ने शुरू की कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजोरी में ड्यूटी के दौरान हादसा: जवान सुखप्रीत सिंह बलिदान, सेना ने शुरू की कार्रवाई
Wed, 22 Jul 2026 12:32 PM IST
Nikita Gupta
अमर उजाला नेटवर्क, राजोरी
अमर उजाला नेटवर्क, राजोरी
Published by: Nikita Gupta
Updated Wed, 22 Jul 2026 12:32 PM IST
जम्मू-कश्मीर के राजोरी जिले के सुंदरबनी सेक्टर में एलओसी के पास अग्रिम सैन्य चौकी पर ड्यूटी के दौरान फिसलने से 19 जम्मू एंड कश्मीर राइफल्स के जवान राइफलमैन सुखप्रीत सिंह बलिदान।
विज्ञापन
सुरक्षाबल
- फोटो : बासित जरगर
विस्तार
जम्मू-कश्मीर के राजोरी जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास एक अग्रिम सैन्य चौकी पर ड्यूटी के दौरान हुए हादसे में भारतीय सेना के एक जवान बलिदान। यह घटना सुंदरबनी सेक्टर में मंगलवार और बुधवार की दरम्यानी रात हुई।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार जवान 19 जम्मू एंड कश्मीर राइफल्स में तैनात था और अग्रिम चौकी पर अपनी ड्यूटी निभा रहा था। इसी दौरान अचानक उसका पैर फिसल गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
अधिकारियों ने बताया कि घटना के बाद आवश्यक कानूनी और विभागीय प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जवान के पार्थिव शरीर को सैन्य सम्मान के साथ उनके पैतृक गांव भेजने की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन