{"_id":"5a9d335f4f1c1b4f588bbf0d","slug":"rajasthan-assembly-session-bsp-mla-entered-in-the-assembly-premises-with-pistol","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"विधानसभा में पिस्टल लेकर पहुंच गए बसपा के ये विधायक, सुरक्षा इंतजामों की खुली पोल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधानसभा में पिस्टल लेकर पहुंच गए बसपा के ये विधायक, सुरक्षा इंतजामों की खुली पोल
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Mon, 05 Mar 2018 05:39 PM IST
विज्ञापन
गोले में दिखाई दे रही पिस्टल
- फोटो : Amar Ujala
सुरक्षा के सभी इंतजामों की पोल तब खुल गई जब एक विधायक विधानसभा में पिस्टल लेकर पहुंच गए और सबको सकते में डाल दिया। आज राजस्थान विधानसभा में बजट सत्र में भाग लेने आए बसपा विधायक मनोज न्यांगली पिस्टल लेकर घुस गए।
मीडियाकर्मियों से बात करते करते अचानक उनकी पिस्टल उनके कुर्ते से बाहर दिखाई पड़ी तो पत्रकारों ने सवाल उठाना शुरू कर दिए। विधायक के पास बंदूक की सूचना मिलने के बाद तो विधानसभा में भी हड़कंप मच गया वहीं न्यांगली से जब इसको लेकर सवाल किए गए तो उन्होनें अपनी सफाई में इसे मानवीय भूल बता दिया।
हैरानी की बात तो ये है कि न्यांगली अपने कुर्ते में बंदूक लिए सदन में बैठ भी आए और सदन की कार्यवाही खत्म होने के बाद जब वो वापस लौट रहे थे तब जाकर उनके पास पिस्टल होने की जानकारी सामने आई।

Trending Videos
मैटल डिटेक्टर होने के बावजूद कैसे अंदर तक पहुंच गई पिस्टल
manoj nyangli
सबसे बड़ा सवाल ये खड़ा होता है कि विधानसभा के अंदर प्रवेश द्वार पर ही मैटल डिटेक्टर से जांच करने के बाद ही किसी को प्रवेश दिया जाता है बावजूद इसके न्यांगली पिस्टल लेकर अंदर कैसे पहुंच गए।
हालांकि न्यांगली ने अपनी सफाई में कहा है कि वो जल्दबाजी में अपनी पिस्टल लेकर विधानसभा में आ गए थे और उन्हें जब मालूम पड़ा कि उनकी पिस्टल कुर्ते की जेब में ही रह गई है तो वो तुरंत बाहर आ गए। गौरतलब है कि चुरू जिले के सादुलपुर से बसपा विधायक मनोज न्यांगली को जान का खतरा होने के बाद से पिस्टल रखने की सरकारी मंजूरी मिली हुई है और उनके साथ हमेशा एक गार्ड भी रहता है।