{"_id":"610e572ea0380870c45e1e54","slug":"man-dies-after-his-bluetooth-headphones-explode-in-jaipur-rajasthan","type":"story","status":"publish","title_hn":"दर्दनाक घटना: राजस्थान में ब्लूटूथ हेडफोन फटने से छात्र की दर्दनाक मौत, प्रतियोगी परीक्षा की कर रहा था तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दर्दनाक घटना: राजस्थान में ब्लूटूथ हेडफोन फटने से छात्र की दर्दनाक मौत, प्रतियोगी परीक्षा की कर रहा था तैयारी
Sat, 07 Aug 2021 03:19 PM IST
संजीव कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Sat, 07 Aug 2021 03:19 PM IST
राजस्थान की राजधानी जयपुर में एक शख्स की ब्लूटूथ इयरफोन में धमाका होने के चलते मौत हो गई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विस्तार
राजस्थान की राजधानी जयपुर में एक शख्स की ब्लूटूथ इयरफोन में धमाका होने के चलते मौत हो गई है। पुलिस ने बताया कि घटना शुक्रवार को जयपुर जिले के चोमू कस्बे के उदयपुरिया गांव की है, जहां राकेश कुमार नागर नाम के छात्र अपने आवास पर प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे थे उसी दौरान ब्लूटूथ में जोरदार धमाका हुआ और अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार उपकरण में अचानक विस्फोट होने से नागर बेहोश हो गए थे। इसके बाद आनन-फानन में उन्हें एक निजी अस्पताल ले जाया गया जहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। वहीं सिद्धिविनायक अस्पताल के डॉक्टर एल एन रुंडला ने कहा कि व्यक्ति को बेहोशी की हालत में अस्पताल लाया गया था। डॉक्टर के अनुसार उनके दोनों कानों में चोटें आई थीं।
विज्ञापन
डॉ रुण्डला के अनुसार राकेश की मौत संभवतः कार्डियक अरेस्ट से हुई है। जब ब्लूटूथ फटा तो जोर की आवाज हुई जिसकी वजह से राकेश को कार्डियक अरेस्ट हो गया। वहीं, इस हादसे को लेकर लोगों में डर का माहौल है।
विज्ञापन