फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan blast in Chinese torch while charging a child death in this blast incident

चाइनीज टॉर्च बनी कातिल, विस्फोट से बुझी मासूम की जिंदगी की लौ

Thu, 11 Jan 2018 04:26 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर  Updated Thu, 11 Jan 2018 04:26 PM IST
विज्ञापन
Rajasthan blast in Chinese torch while charging a child death in this blast incident
chinese goods - फोटो : chinese goods
जिंदगी की डोर काटने वाले चाइनीज मांझे के बाद अब एक बार फिर से चाइनीज माल काफी घातक साबित हुआ है। यहां चाइनीच टॉर्च में हुए विस्फोट से एक मासूम की जिंदगी की लौ बुझ गई।
विज्ञापन


यह दर्दनाक हादसा राजस्थान के प्रतापगढ़ जिले में हुआ है। जहां आज चार्जिंग करते वक्त एक चाइनीज टॉर्च में विस्फोट हो गया। तेज धमाके की चपेट में नजदीक बैठा 12 वर्षीय अजय कुमार तेली आ गया। वह प्रतापगढ़ जिले के घोटारसी कस्बे का रहने वाला था।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार धमाके के समय अजय चार्ज हो रही टॉर्च के पास ही बैठा था। वह धमाके के समय इतने नजदीक था कि उसका मुंह फट गया और चेहरा झुलस गया।

चाइनीज मांझे ने चीर दिया गला

Rajasthan blast in Chinese torch while charging a child death in this blast incident
प्रतिबंधित धातु मिश्रित चाइनीज मांझा - फोटो : Vishnu Sharma
अजय के गम्भीर घायल होने पर उसके परिजन उसे जिला अस्पताल ले गए, जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। इस हादसे से अजय के घर में कोहराम मच गया। मामले की जांच की जा रही है।

इससे पूर्व हाल ही चाइनीज मांझे ने जयपुर में एक जने की जान ले ली थी। जयपुर में ही रहने वाले 30 वर्षीय युवक बाइक पर सवार था, जब उसके गले में चाइनीज मांझा फंस गया। डोर ने उसके गले को एेसा चीरा कि उसकी श्वास नली ही कट गई। युवक ने मौके पर ही तड़प-तड़प कर दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed