फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   west bengal assembly election 2026 suvendu adhikari fake voters sir mamata banerjee

West Bengal Election: 'पश्चिम बंगाल से घुसपैठिए और फर्जी वोटर हटे, ममता की हार तय', शुभेंदु अधिकारी का बयान

Thu, 23 Apr 2026 09:30 AM IST
अमन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: अमन तिवारी Updated Thu, 23 Apr 2026 09:30 AM IST
सार
Register For Event

पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए 152 सीटों पर मतदान शुरू हो गया है। कड़ी सुरक्षा के बीच मतदाता बड़ी संख्या में वोट डाल रहे हैं। टीएमसी और बीजेपी के बीच मुख्य मुकाबला माना जा रहा है।

विज्ञापन
west bengal assembly election 2026 suvendu adhikari fake voters sir mamata banerjee
ईवीएम मशीनें - फोटो : Freepik

विस्तार

पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए मतदान गुरुवार सुबह से शुरू हो गया है। राज्य की 152 सीटों पर वोट डाले जा रहे हैं और मतदान प्रक्रिया शाम छह बजे तक जारी रहेगी। सभी मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं ताकि निष्पक्ष और शांतिपूर्ण चुनाव सुनिश्चित किया जा सके। इस चरण में मुख्य मुकाबला ममता बनर्जी की पार्टी टीएमसी और भारतीय जनता पार्टी के बीच माना जा रहा है। 
विज्ञापन


नंदीग्राम और भवानीपुर विधानसभा सीटों से भाजपा उम्मीदवार सुवेंदु अधिकारी ने मीडिया से बात करते हुए कहा, 'मैंने अपने क्षेत्र के सभी पोलिंग एजेंट से बात की है और शांतिपूर्ण मतदान की उम्मीद जताई है। उन्होंने दावा किया कि मृतक वोटर, फर्जी वोटर और घुसपैठियों के नाम मतदाता सूची में नहीं हैं तो ममता बनर्जी के जीतने की कोई संभावना नहीं है।'
विज्ञापन


इस दौरान आम जनता उन्नयन पार्टी (एजेयूपी) के अध्यक्ष हुमायूं कबीर ने अपने परिवार के साथ मतदान किया। उन्होंने कहा कि संविधान हर नागरिक को वोट देने का अधिकार देता है और चुनाव आयोग निष्पक्ष तरीके से चुनाव कराता है। उन्होंने सभी लोगों से लोकतांत्रिक प्रक्रिया में भाग लेने की अपील की। पहले चरण के मतदान को लेकर हुमायूं कबीर ने अपनी पार्टी की स्थिति पर भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि नई पार्टी बनाने के बाद उनके खिलाफ कई आवाजें उठीं लेकिन उन्हें अपनी पार्टी का पूरा समर्थन मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: पश्चिम बंगाल चुनाव: संगठन की पकड़ और परिवर्तन का मुकाबला; ममता के किले को भेदना भाजपा की सबसे बड़ी चुनौती

उन्होंने बताया कि उनकी पार्टी ने 142 उम्मीदवार उतारे थे, जिनमें से 25-26 उम्मीदवार टीएमसी में शामिल हो गए। इसके बावजूद अब उनके पास 117 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि टीएमसी टिकट बेच रही है और उनके उम्मीदवारों को पैसे देकर तोड़ा जा रहा है। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि जनता चुनाव में इसका जवाब देगी और वे किसी की बी टीम नहीं हैं।


एशियाई खेलों की स्वर्ण पदक विजेता स्वप्ना बर्मन ने भी लोगों से शांतिपूर्ण मतदान की अपील की। उन्होंने कहा कि वोट देना हर नागरिक का अधिकार है और सभी को इसमें भाग लेना चाहिए ताकि मजबूत सरकार का गठन हो सके।

इस बीच, एक महिला मतदाता ने महिलाओं की सुरक्षा और रोजगार जैसे मुद्दों को महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि पिछले 10 वर्षों में उनके क्षेत्र में कोई भर्ती नहीं हुई है, जो चिंता का विषय है। राज्य के विभिन्न हिस्सों में मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की लंबी कतारें देखी जा रही हैं। देशबंधु जिला पुस्तकालय में भी गुरुवार सुबह से ही मतदान शुरू हो गया, जहां लोग अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए उत्साहपूर्वक पहुंचे। सिलीगुड़ी सहित कई क्षेत्रों में मतदाता केंद्रों के बाहर कतार में खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार करते दिखे।

अन्य वीडियो-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed