फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP Samwad 2026 Deputy CM Keshav Prasad Maurya Says BJP Will Form Government Again in Uttar Pradesh

UP Samwad 2026: 'मैं कार्यकर्ता हूं, पार्टी तय करती है सब', डिप्टी सीएम केशव मौर्य ने CM बनाने पर दिया जवाब

Tue, 19 May 2026 03:13 PM IST
शिवम गर्ग न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: शिवम गर्ग Updated Tue, 19 May 2026 03:13 PM IST
सार
Register For Event

Amar Ujala Samwad Lucknow 2026: उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव के लिए अब एक साल से भी कम का समय बचा हुआ है। ऐसे में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने अमर उजाला संवाद - उत्तर प्रदेश कार्यक्रम में कहा कि भाजपा में व्यक्ति नहीं, पार्टी तय करती है कि कौन कहां से चुनाव लड़ेगा। जानिए उन्होंने और क्या कहा...
 

विज्ञापन
UP Samwad 2026 Deputy CM Keshav Prasad Maurya Says BJP Will Form Government Again in Uttar Pradesh
केशव प्रसाद मौर्य, उप-मुख्यमंत्री, उत्तर प्रदेश - फोटो : Amar Ujala Graphics

विस्तार

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में अमर उजाला संवाद का मंच सजा हुआ है। राजधानी के होटल द सेंट्रम में 'अमर उजाला संवाद उत्तर प्रदेश 2026' का आयोजन हो रहा है। आज इस कार्यक्रम का दूसरा दिन है। जिसमें उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने हिस्सा लिया। उन्होंने आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने साफ कहा कि भारतीय जनता पार्टी में व्यक्ति नहीं, बल्कि पार्टी तय करती है कि कौन नेता कहां से चुनाव लड़ेगा। साथ ही उन्होंने भरोसा जताया कि भाजपा प्रदेश में लगातार तीसरी बार सरकार बनाएगी।

विज्ञापन


जब उनसे पूछा गया कि अगले चुनाव में वह किस सीट से मैदान में उतरेंगे, तो मौर्य ने कहा "पार्टी जहां से चुनाव लड़ने को कहेगी, वहीं से लड़ेंगे। हमारे यहां पार्टी का निर्णय सर्वोपरि होता है। इस बार हर हाल में कमल खिलाएंगे और प्रदेश में तीसरी बार भाजपा सरकार बनाएंगे।"
विज्ञापन







मुख्यमंत्री पद को लेकर भी दिया जवाब
जब बातचीत के दौरान मुख्यमंत्री पद की संभावनाओं को लेकर सवाल उठा, तो केशव मौर्य ने कहा "मैं भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता हूं, व्यक्ति नहीं चुनता है हमारे यहां। पार्टी ही तय करती है। ऐसा मौका पार्टी देती ही नहीं है तो ऐसे काल्पनिक सवाल का जवाब कोई कैसे दे सकता है? उन्होंने कहा कि जब पार्टी और विधायक दल चाहता है तब देख सकते हैं। मुख्यमंत्री या कुछ भी बनने के लिए अगर राजनीति में हैं तो कुछ बनाने की अगर बात आएगी तो जरूर बनना चाहेंगे। लेकिन ऐसा पार्टी हमारी तय करती है। विधानसभा में जो चुनकर आते हैं, वो विधानमंडल दल के सदस्य तय करते हैं।"
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या इस बार भी चुनाव में मुद्दा अयोध्या होगा?
मौर्य ने कहा कि मुद्दा अयोध्या कभी न था, न है औ न रहेगा। मुद़्दा तो एक ही है कि अगर हम सबका साथ सबका विकास करेंगे तो सबका समर्थन हमें मिलेगा। मैं नारा लगाया करता था कि 100 में 60 प्रतिशत वोट हमारा है और 40 में बंटवारा है और बंटवारे में भी हमारा है। लेकिन अभी जो रिजल्ट आया तो उसमें 80 प्रतिशत हमारे पक्ष में आ रहा है और 20 प्रतिशत बाकी लोगों में जा रहा है तो अब मेरा नारा छोटा पड़ गया है। हमें जनता का आशीर्वाद कहीं ज्यादा मिल रहा है।


हमारी विजय यात्रा चल रही: मौर्य
मौर्य ने कहा कि असम में भी और पुडुचेरी में भी हमारी सरकार बन गई है। हमारी विजय यात्रा चल रही है लेकिन परिश्रम में कोई कमी नहीं है जो लक्ष्य सिद्धी के लिए कि देश के 80 प्रतिशत भूभाग पर आज भाजपा और एनडीए सत्ता में है जो 20 प्रतिशत बचा है उसमें से कुछ भाग हम लोगों को उम्मीद है कि अभी 2027 के जब विधानसभा चुनाव होंगे यूपी और उत्तराखंड तो हमारा है लेकिन इस बार लग रहा है कि पंजाब और हिमाचल प्रदेश भी हमारा हो जाएगा। तो भू भाग जो अभी 80 प्रतिशत है वो 90 प्रतिशत हो जाएगा। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा हम सात राज्यों में लगातार विजय प्राप्त कर चुके हैं। सात राज्यों में लगातार विजय प्राप्त करने के बाद ये कह सकते हैं कि जैन-जी तो भाजपा के साथ है। अखिलेश यादव को लेकर डिप्टी सीएम ने कहा कि अखिलेश यादव बहुत विफल मुख्यमंत्री रहे हैं, वो सफल कभी नहीं हो पाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed