{"_id":"6679d205ed39c10ac40d2b43","slug":"trai-directions-telecom-companies-to-simplify-methods-unwanted-calls-reporting-and-submit-report-every-month-2024-06-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"TRAI: अनचाही कॉल की रिपोर्टिंग के तरीकों को आसान बनाएं दूरसंचार कंपनियां, अब हर महीने देनी होगी रिपोर्ट","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
TRAI: अनचाही कॉल की रिपोर्टिंग के तरीकों को आसान बनाएं दूरसंचार कंपनियां, अब हर महीने देनी होगी रिपोर्ट
Tue, 25 Jun 2024 01:37 AM IST
दीपक कुमार शर्मा
एजेंसी, नई दिल्ली
एजेंसी, नई दिल्ली
Published by: दीपक कुमार शर्मा
Updated Tue, 25 Jun 2024 01:37 AM IST
ट्राई ने कंपनियों से कहा है कि वे अपने एप और पोर्टल की सेटिंग में बदलाव करें और इसे उपयोगकर्ताओं के लिए और अधिक आसान बनाएं, ताकि एक ग्राहक स्पैम संबंधित शिकायतों या सहमति को अधिक आसानी से रिपोर्ट कर सके।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक फोटो
- फोटो : एएनआई
विस्तार
ग्राहकों को अनचाही वाणिज्यिक या स्पैम कॉल से छुटकारा दिलाने के लिए टेलीकॉम नियामक ट्राई ने सोमवार को दूरसंचार कंपनियों को अपने मोबाइल एप और वेब पोर्टल में सुधार करने के निर्देश जारी किए। ट्राई ने कंपनियों से कहा है कि वे अपने एप और पोर्टल की सेटिंग में बदलाव करें और इसे उपयोगकर्ताओं के लिए और अधिक आसान बनाएं, ताकि एक ग्राहक स्पैम संबंधित शिकायतों या सहमति को अधिक आसानी से रिपोर्ट कर सके। इसके अलावा ट्राई ने यह भी कहा कि सभी दूरसंचार कंपनियों पर उपभोक्ताओं की शिकायतों पर की गई कार्रवाई और निगरानी संबंधी जानकारी अब तीन महीने के बदले हर महीने देनी होगी।
विज्ञापन
ट्राई ने एक्सेस प्रदाताओं से स्पैम व अनचाही कॉलों की शिकायत का पंजीकरण और प्राथमिकता प्रबंधन के विकल्प उनके मोबाइल एप और वेबसाइटों पर आसान तरीकों से उपलब्ध कराने के लिए कहा है। इसके अलावा यदि उपयोगकर्ता अपने कॉल लॉग और अन्य संबंधित डाटा तक पहुंचने की अनुमति देते हैं, तो शिकायतों के पंजीकरण के लिए आवश्यक विवरण स्वचालित रूप से भरे जाने चाहिए।
विज्ञापन