{"_id":"6a9bbef0af9e85a4f306b6a8","slug":"telangana-polytechnic-students-protest-against-go-97-demand-withdrawal-and-warn-of-assembly-siege-2026-09-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेलंगाना: सड़कों पर क्यों उतरे जेन-जी? दी विधानसभा घेरने की चेतावनी, बीआरएस और दीपके ने छात्रों को दिया समर्थन","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
तेलंगाना: सड़कों पर क्यों उतरे जेन-जी? दी विधानसभा घेरने की चेतावनी, बीआरएस और दीपके ने छात्रों को दिया समर्थन
Sat, 05 Sep 2026 12:34 PM IST
हिमांशु सिंह चंदेल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
Published by: हिमांशु सिंह चंदेल
Updated Sat, 05 Sep 2026 12:34 PM IST
तेलंगाना में पॉलिटेक्निक छात्रों का विरोध अब तेज हो गया है। छात्र सरकार के GO 97 को वापस लेने की मांग को लेकर सड़कों पर उतर आए हैं और ऐसा न होने पर विधानसभा घेरने की चेतावनी दी है। छात्रों को बीआरएस और कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके का भी समर्थन मिला है। लेकिन GO 97 में ऐसा क्या है, जिसे लेकर छात्र अपने भविष्य और पॉलिटेक्निक शिक्षा की पहचान को लेकर चिंतित हैं? आइए, सबकुछ विस्तार से जानते हैं...
विज्ञापन
जेन जी आंदोलन तेज
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली से शुरु हुए जेन-जी आंदोलन ने देश के कई छात्रों के लिए ऑक्सीजन की तरह काम किया। दरअसल, इसके बाद से कई जगह जेन-जी छात्रों का प्रदर्शन देखने को मिला। वो अपने हक के लिए धरने पर बैठना सीख गए। फिर चाहे वो किसी भी प्रेदश में हो। इसी बीच तेलंगाना में पॉलीटेक्निक छात्रों ने भी कांग्रेस सरकार के खिलाफ हल्ला बोल दिया। सिकंदराबाद स्थित संगीत एक्स रोड्स पर पॉलिटेक्निक छात्रों ने प्रदर्शन किया। छात्र तेलंगाना सरकार से GO 97 वापस लेने की मांग कर रहे हैं।
प्रदर्शन को देखते हुए मौके पर पुलिस तैनात की गई। इससे पहले गुरुवार को तेलंगाना पॉलिटेक्निक स्टूडेंट्स जेएसी के नेतृत्व में धरना चौक पर बड़ा प्रदर्शन हुआ था। इसमें 59 सरकारी पॉलिटेक्निक कॉलेजों के छात्र, पूर्व छात्र, अभिभावक और सेवानिवृत्त कर्मचारी शामिल हुए थे। छात्रों ने साफ कहा कि GO 97 को बिना शर्त वापस लिया जाना चाहिए।
विज्ञापन
प्रदर्शन को देखते हुए मौके पर पुलिस तैनात की गई। इससे पहले गुरुवार को तेलंगाना पॉलिटेक्निक स्टूडेंट्स जेएसी के नेतृत्व में धरना चौक पर बड़ा प्रदर्शन हुआ था। इसमें 59 सरकारी पॉलिटेक्निक कॉलेजों के छात्र, पूर्व छात्र, अभिभावक और सेवानिवृत्त कर्मचारी शामिल हुए थे। छात्रों ने साफ कहा कि GO 97 को बिना शर्त वापस लिया जाना चाहिए।
विज्ञापन
GO 97 क्या है और क्यों इस का विरोध क्यों हो रहा?
- GO 97 पॉलिटेक्निक कॉलेजों की प्रशासनिक व्यवस्था बदलने वाला आदेश है, लेकिन छात्र इसी बदलाव को लेकर अपनी शिक्षा और भविष्य पर असर की आशंका जता रहे हैं।
- छात्रों का कहना है कि प्रस्तावित प्रशासनिक पुनर्गठन से पॉलिटेक्निक शिक्षा की अलग पहचान और मौजूदा ढांचा कमजोर हो सकता है।
- उनकी मांग है कि पॉलिटेक्निक संस्थानों के लिए अलग प्रशासनिक व्यवस्था बरकरार रखी जाए। दूसरे वर्ष की छात्रा श्रावणी ने कहा कि सरकार भले ही पॉलिटेक्निक संस्थानों को वाईआईएसयू में विलय नहीं करने की बात कह रही हो, लेकिन GO 97 में उन्हें वाईआईएसयू के ढांचे और इकोसिस्टम के तहत लाने की बात है।
- छात्रों का कहना है कि इस नए कौशल ढांचे को लेकर अभी स्पष्टता नहीं है और अधिकारियों के बीच भी पूरी जानकारी नहीं दिख रही है।
विज्ञापन